
ताज ख़ान
इटारसी //
इटारसी। विश्वभर में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बुधवार को मनाया गया,इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’ रखी गई थी। वसुधैव कुटुंबकम का अर्थ है- धरती ही परिवार है। इस थीम का उद्देश्य धरती पर सभी लोगों को एक परिवार के रूप में स्वास्थ्य के लिए योग को अपनाना चाहिए।
आज इटारसी में हुए योग सत्र का नेतृत्व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवम विधायक डॉ सीताशरण शर्मा ने अटल पार्क में किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे,एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी,सीएमओ हेमेश्वरी पटले, नगरपालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जय किशोर चौधरी, भारतीय जनता पार्टी पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, इटारसी मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह,सभापति राकेश जाधव,पार्षद जिम्मी, महामंत्री राहुल चौरे,गोविंद मेहतो,मंडल उपाध्यक्ष शैलेंद्र दुबे,युवा मोर्चा पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष सौरभ चौधरी, किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय चौरे,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नाफिज सिद्धकी,रामलखन चौरे,किसान मोर्चा महामंत्री शुभम पटेल,मनोज बतरा,बयंत बंजारा,शुभम राठौर,रोहित वेशकर सहित अन्य मौजूद थे।
इस अवसर पर विधायक डा शर्मा ने कहा कि योग हमारी सभ्यता की महान उपलब्धियों में से एक है और दुनिया के बाकी हिस्सों को भारत का महान उपहार है। योग शरीर और मन को एक साथ लाता है और यह जीवन के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है। योग हम सभी को हमारे आस-पास की बढ़ती चुनौतियों को पूरा करने के लिए बेहतर स्थिति में रहने में मदद करता है। इस दिन, मैं सभी से आग्रह करता हूं कि
वे अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने और इसकी परिवर्तनकारी शक्ति का अनुभव करें।
नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि इस वर्ष वसुदेव कुटुंबकम योग का आयोजन हुआ है। हमें योग को घर-घर तक पहुंचाना है।
