- ताज ख़ान
इटारसी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशभर में चल रहे सदस्यता अभियान 2024 के तहत सक्रिय सदस्य बनाए जा रहे हैं।इसके तहत आज नर्मदापुरम विधायक, मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे को संगठन पदाधिकारीयों ने सक्रिय सदस्य बनाया।भाजपा नगर महामंत्री राहुल चौरे ने बताया कि आज नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे के कार्यालय में विधायक डॉ शर्मा को सक्रिय सदस्य बनाया गया है।उनके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे,सभापति राकेश जाधव, मंजीत कलोसिया सहित अन्य को सक्रिय सदस्यता दिलाई गई,एवं ऑनलाइन फॉर्म भरते हुए 100/₹,का डोनेशन जमा कराया गया और ऑफलाइन फॉर्म भी भरवाए गए।इस अवसर पर सक्रिय सदस्यता टोली के सदस्य भरत वर्मा,नगर मंडल महामंत्री राहुल चौरे,मण्डल उपाध्यक्ष शैलेंद्र दुबे,ज़िला मंत्री युवा मोर्चा गोपाल शर्मा,शुभम् ठाकुर उपस्थित रहे।
