ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
थाना देहात नर्मदापुरम की सक्रियता ने 13 वर्षीय बालक को ढूंढकर किया परिजनों के हवाले।थाना प्रभारी देहात सौरव पांडे ने बताया कि,अपराध क्रमांक 475/ 25 धारा 137(२) BNS गुम इंसान क्रमांक 122/25=गुमशुदा अपह्त बालक राम लविशंकर पिता शनीराम लविशंकर उम्र 13 वर्ष निवासी बंजारी ढाल रैयत थाना चोपना जिला बैतूल जो कुछ दिनों से लापता था जिसकी सूचना थाने में दी गई थी।उक्त बालक को आज दिनांक 17/08/2025 को प्रधान आरक्षक मनोज निमोदा,777,द्वारा दस्तयाब किया गया,और परिजनो से संपर्क कर उन्हें बालक को सौंपा गया।

