
लाडली बहना योजना अंतर्गत स्वीकृति पत्र पात्र महिलाओं को वितरित किए जा रहे हैं, 10 जून से लाडली बहनों के खाते में आएंगे ₹1000 प्रति माह, जनपद अध्यक्ष जालम सिंह पटेल द्वारा बताया गया कि प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की बहनों को सशक्त एवं आर्थिक सहायता के रूप में लाडली बहना योजना बनाई गई जिसके अंतर्गत अब प्रत्येक पात्र महिलाओं को ₹1000 प्रति माह प्राप्त होंगे, जिसके अंतर्गत आज ग्राम पंचायत चीचली एवं ग्राम पंचायत बम्होरी खुर्द में स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस पर दोनों ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण किया गया एवं प्रकृति संरक्षण के लिए जनसंवाद के दौरान चर्चा की गई। महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के दौरान जनपद अध्यक्ष जालम सिंह पटेल, जनपद उपाध्यक्ष सोहागपुर मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह रघुवंशी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीरज यादव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजपूत, ग्रामीण एवं पंचायत विकास विभाग पंचायत इंस्पेक्टर बृजेश तिवारी उपस्थित रहे।