
इटारसी। नगर पालिका परिषद इटारसी द्वारा शहर में विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्य किए जा रहे हैं,सोमवार को वार्ड क्रमांक 18 में मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक सीताशरण शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे एवं मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, वार्ड 18 की पार्षद श्रीमती मनीषा कोर हन्नु बंजारा की उपस्थिति में लाडली बहना योजना के तहत बनी लाडली बहना मधु दुबे, सुनीता ठाकुर, नीतू सराठे, रानू रजक, लता चौरे द्वारा वार्ड क्रमांक 18 में 28 लाख की लागत से बनने वाली सड़क एवं नाली का विधि विधान से पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया गया।वार्ड पार्षद मनीषा कोर हन्नू बंजारा द्वारा वार्ड को लेकर कुछ मांगे रखी जो तुरंत विधायक डॉ सीताशरण शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने आश्वस्त कर कार्य को करने के लिए निर्देश दिए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह , सभापति कल्पेश अग्रवाल, सभापति राकेश जाधव , सभापति मनजीत कालोसिया, पार्षद कुंदन गौर, पार्षद अमित विश्वास, पार्षद जिम्मी कैथवास, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक ठोत्रा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी,भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी राजा तिवारी, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश मुन्ना उइके, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अभिषेक निर्मल, भाजपा वरिष्ठ नेता दयाल सिंह बंजारा, अशोक पुरोहित, शिवकांत मालवीय , चंदन बाथरी, नीतू सराठे,रानी रजक , राजकुमारी वर्मा, पवन यादव, अशोक सुनाने, देवेंद्र साहू, विपिन साहू, सौरभ मेहरा, शुभम ठाकुर, विक्की पुनीत मालवीय, असलम खान आदि कार्यकर्ता वार्ड वासी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि हन्नु बंजारा द्वारा और आभार भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री राकेश मालवीय द्वारा किया गया।
