ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
नर्मदापुरम की प्रथम नागरिक नपा अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव
भारत के प्रसिद्ध पर्व मकर संक्रांति पर पहाड़िया के पास ज़रूरतमंद बच्चों के बीच पहुंचीं नपाध्यक्ष ने न केवल पतंग उड़ाई बल्कि संक्रांति के लड्डू भी उन्हें खिलाए।इस मौक़े पर उन्होंने बच्चो को पतंग भी वितरित की।इस अवसर पर सभापति पार्षद प्रेमा पंकज पांडेय,कपिल चौहान और सुनील शर्मा आदि उपस्थित रहे।
नपाध्यक्ष नीतू यादव ने बच्चों को बताया कि यह भारत का प्रमुख त्यौहार है।वहीं नपा अध्यक्ष बच्चों की सुरक्षा के प्रति भी सजग नज़र आईं उन्होंने चाइनीज मांझे से ख़ुद को बचाते हुए कहा कि ये बेहद खतरनाक होता है, इसका कोई भी उपयोग न करे,और बच्चे सावधानी पूर्वक पतंग उड़ाएं। उन्होंने मकर संक्रांति का महत्व भी बताया कि सूर्य के धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति मनाई जाती है। नपा अध्यक्ष को अपने बीच पाकर बच्चे प्रफुल्लित हो गए।

