रैसलपाटा में हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना पर कार्यक्रम।

ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
सुखतवा के रैसलपाटा में
बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जो 7 जनवरी से 13 जनवरी तक आयोजित हुए कार्यक्रम के पांचवें दिन,ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोटक्शन ऑर्गेनाइजेशन(अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन)भारत सरकार से मान्यता प्राप्त विधि एवं न्याय कंपनी मामले मंत्रालय मुख्य अतिथि दीपक कुमार बनोरिया मध्य प्रदेश महासचिव एवं संभागीय अध्यक्ष नर्मदापुरम,विशेष अतिथि रामनारायण पटेल संभागीय उपाध्यक्ष,श्रीमती आशा सोनी जिला अध्यक्ष महिला नर्मदापुरम,अजय सेठ संभागीय सह सचिव नर्मदापुरम उपस्थित थे, दीपक कुमार बनोरिया मध्य प्रदेश महासचिव एवं संभागीय अध्यक्ष नर्मदापुरम ने शिक्षा के अधिकार, साइबर क्राइम डिजिटल फ्रॉड,मिलावट खोरी भ्रष्टाचार पर अपने वक्तव्य में-बौद्धिक सत्र सप्ताह के दौरान,बच्चों को मोबाइल का उपयोग लेटेस्ट पढ़ाई टेक्नोलॉजी के लिए करना, पढ़ाई के ज्ञानवर्धक चीजे गूगल से निकालकर उसका उपयोग करना,बच्चों को इंस्टाग्राम चैटिंग इत्यादि न करने की सलाह दी, श्री बनोरिया ने बताया कि बच्चे अपना एक लक्ष्य विजन लेकर चलें 8 घंटे पढ़ाई करें, मोबाइल का कम से कम इस्तेमाल करें,अपने प्रोफेसर से क्रॉस क्वेश्चन करें,गुरु शिष्य की परंपरा का पालन करें,नहीं समझ में आता है तो अतिरिक्त क्लास के लिए भी बोलें,और उसमें समझने का प्रयास करें,ताकी पढ़ाई से बेहतर रिजल्ट आ सके, वहीं साइबर क्राइम डिजिटल फ्रॉड पर बोलते हुए कहा की किसी के साथ भी,अपनी बैंकिंग के बारे में जानकारी ना दे,ओटीपी शेयर न करें,लिंक इत्यादि आती है तो उसे ओपन ना करें,तथा बैंकिंग संबंधी कोई भी चीज किसी को भी ना बतावे, गिफ्ट स्कीम एवं प्राइस के मैसेज आने पर उनके झांसे में ना आवे,ना ही उनको ओटीपी बतावें,वहीं शुद्ध के लिए युद्ध की लड़ाई, मिलावट खोरी,भ्रष्टाचार से बचने के लिए ब्रांडेड वस्तु ही खरीदें,बिल जरूर लें मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट देखें,बच्चे मैगी,नूडल्स,मोमोज ना खावे,इससे कैंसर जैसी घातक बीमारी होने का अंदेशा होता है एवं सस्ते सुंदर सौंदर्य प्रसाधन ना खरीदे,स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें शुद्ध,देसी चीज ही लें।इत्यादि पर बहुत सरल सहज सुंदर तरीके से विस्तारपूर्वक बच्चों शिक्षकों को जागरूक किया।श्रीमती आशा सोनी ने शिक्षा के अधिकार पर बच्चों को जागरूक किया,अजय सेठ ने अपनी एआर आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी के लिए बच्चों को निशुल्क पढ़ाई हेतु आमंत्रित किया उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति जो मदद हो सकेगी वह ज़रूर करेंगे। कार्यक्रम में बिरसा मुंडा कॉलेज शासकीय कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर नीता राजपूत,डॉ आशीष पांडे,डॉ पुनीत मालवीय,डॉ दीपक राजने,कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमंत सरदाना, कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा साहू एवं मोनिका बने तथा आभार रविंद्र ने व्यक्त किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से बिरसा मुंडा कॉलेज के एवं रसल पाटा मिडिल प्राइमरी स्कूल के सैकड़ो बच्चों ने बड़ी संख्या में बौद्धिक सत्र में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

 

 

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)