ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
नर्मदापुरम की बेटी आर्या ने जीता स्वर्ण पदक अशोक नगर में हुई सब-जूनियर राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में नर्मदापुरम कि सबसे कम उम्र की छोटी होनहार बेटी आर्या थापक ने 40 किलो वजन समूह में स्वर्ण पदक अर्जित किया। आर्या की कोच वैशाली तिवारी ने बताया कि आर्या की फाइनल फाइट भोपाल से थी आर्या ने भोपाल के खिलाड़ी को परास्त करके स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।आर्या ने पेहले भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक अर्जित किया था और राज्य प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया था।कोच वैशाली तिवारी आर्या को 2 वर्षो से प्रशिक्षित कर रही हैं।आगामी अगस्त माह मे राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में आर्या मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। आर्या की इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश कुराश सचिव राहुल व्यास,कोच वैशाली तिवारी,पिता दीपक थापक,माता नेहा थापक समस्त नर्मदापुरम खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी l
