ताज ख़ान
इटारसी//
मगंलवार को राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता,पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन स्वर्गीय विजय दुबे( काकू भाई ) को उनके निवास कावेरी स्टेट,न्यास कॉलोनी इटारसी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं श्री गरुड़ पुराण पाठ भी सुना।इस अवसर पर श्रीमति नारोलिया के साथ भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक दीपक हरि नारायण अग्रवाल,भाजपा वरिष्ठ नेता विश्वनाथ सिंघल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी,भाजपा इटारसी नगर अध्यक्ष जोगिंदर सिंह,महिला मोर्चा इटारसी नगर अध्यक्ष जागृति आशीष भदोरिया,महिला मोर्चा पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष बबीता चौहान, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा इटारसी मंडल अध्यक्ष राहुल पटेल,पूर्व भाजपा पार्षद व सांसद प्रतिनिधि कुलदीप रावत,विकास नारोलिया, लक्ष्मण सिंह बैस,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर महामंत्री,आईटी एवं सोशल मीडिया मण्डल संयोजक मयूर मालवीय,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मण्डल मंत्री गौरव जायसवाल, भाजपा के वरिष्ठ-कनिष्ठ पदाधिकारी सहित परिवार से स्व.काकू भाई के छोटे भाई डॉ.अजय दुबे,अभय दुबे, संजय दुबे,भाजपा पार्षद श्रीमती कीर्ति संजय दुबे, स्व.काकू भाई के पुत्र अनुभव दुबे,उत्कर्ष संजय दुबे एवं समस्त परिवारजन उपस्थित थे।
