- ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद राजेन्द्र उपाध्याय अपनी अलग कार्यशैली से लगातार लोगों के बीच सुर्खियों में रहते हैं,ऐसा ही उनका काम लोगों की चर्चा का विषय बना हुआ है।श्री उपाध्याय ने वार्ड में वृक्षारोपण अभियान चलाया हुआ है जिसमें वार्डवासी बड़चड के हिस्सा ले रहे हैं।श्री उपाध्याय का केहना है की धरती की ख़ूबसूरती बिना वृक्षों के अधुरी है, जैसे बिना रक्त के शरीर हमनेअपने वार्ड सहित शहर को प्राकृतिक सौंदर्य से निखारने का संकल्प लिया है ताकी आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध और स्वच्छ वातावरण मिल सके साथ ही साथ पेड़ लगाने से वार्ड में वाटर लेवल भी बरक़रार रेह सके।इसी तारातम्य में रविवार को पीली गुमठी व्यापारी संघ और उनके सहयोगियों द्वारा वार्ड 06,में वृक्षारोपण किया गया है इस पहल की शुरुआत के लिए राजेन्द्र उपाध्याय ने सभी व्यापारी भाईयो का हृदय से स्वागत किया है, और वार्ड वासियों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित भी किया है।