योजना की पात्र बहनों के लिये वरदान साबित हो रही लाड़ली बहना योजना- विजयपाल सिंह विधायक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 30मई को केन्द्र सरकार के सफलतापूर्वक 9वर्ष पूर्ण हुये है, इस अवसर पर एवं शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री की सबसे महत्तवपूर्ण लाड़ली बहना योजना के प्रमाण पत्रों का वितरण किया और आज के दिन लाड़ली बहनों के खाते में 1000/- की राशि डाली गई है। विजयपाल सिंह विधायक सोहागपुर ने आज दिन शनिवार को विकासखंड माखननगर के ग्राम सांगाखेड़ाकलां में स्वीकृति पत्रों का वितरण किया। साथ ही आज शाम 6 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान ग्राम सांगाखेड़ाकलां में लाड़ली वहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि डाली गई।

इस दौरान उदय प्रताप सिंह सांसद एवं विधायक विजयपाल सिंह द्वारा सबसे पहले कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जहां नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर सांसद उदय प्रताप सिंह का एवं विधायक विजयपाल सिंह तथा लाडली बहनों का स्वागत किया गया। विधायक सिंह ने कहा कि जहाँ नारियों का सम्मान होता है वहीं देवताओं का वास होता है। हमारी सरकार की प्रमुख योजनाओं में महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है। महिला सशक्त होगी तो परिवार, समाज और देश भी सशक्त होगा। अब लाड़ली बहना योजना शुरू हो चुकी है इसमें बहन को हर महीने एक हजार रूपये की राशि दी जायेगी। बहनों को आज जून माह से उनके बैंक खाते में प्रति माह 1000 रूपये दिये जा रहे है।

योजना से परिवार में प्यार बढ़ेगा और महिलाओं की आर्थिक आत्म-निर्भरता बढ़ेगी। यह योजना उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो पात्र होते हुए भी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे थे। सभी आवासहीन परिवारों को आवासीय भूमि के पट्टे दिये जायेंगे। जिन पर प्रधानमंत्री आवास योजना से उनके आवास बनेंगे। उद्योग और स्व-रोजगार योजनाओं से भी रोजगार के अवसर भी दिये जा रहे हैं। विधायक श्री सिंह ने कहा कि 15 महीने वाली पिछली सरकार खाली खजाने का रोना रोती थी। जब से वर्तमान सरकार आयी है तब से चारों ओर विकास के कार्य हो रहे हैं और किसी प्रकार के विकास कार्यों के लिए राशि की कमी नहीं है। जिले के सभी ग्रामों में हर घर नल से जल पहुँचेगा। सरकार ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। किसी को दूर से जल नहीं लाना पड़ेगा। विधायक श्री सिंह ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश का विकास अनवरत जारी है। गाँव-गाँव जाकर ऐसे पात्र व्यक्तियों का चिन्हित किया जायेगा जिन्हें अभी शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिला।

ऐसे सभी पात्र व्यक्तितयों को योजना का लाभ दिलवाया जायेगा। आज सांगाखेड़ाकलां के मुख्य कार्यक्रम में ओम उपाध्याय पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष सावित्री बाई परनामे, विपिन यादव मंडल अध्यक्ष, भदोरिया विधानसभा प्रभारी सत्यनारायण पाराशर, निकलेश चतुर्वेदी, मनीष चतुर्वेदी मंडल अध्यक्ष, विपिन यादव मंडल अध्यक्ष आरी, दिनेश तिवारी, श्रीमती अर्चना पुरोहित जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, श्रीमती रंजना मीना, कुँअर यादव उपाध्यक्ष जनपद, विकास साहू, कृष्ण कुमार नायर, जनपद सदस्य मनीष कुमार सैनी, सरपंच सावित्री बाई, श्रीमती सुनीता सैनी, श्रीमती सुरेखा दायमा, सांगाखेड़कलां, फुल्ला यादव, मुकेश तिवारी, राधेश्याम दुबे, रामकुमार सैनी, दीपक तिवारी, सूबेदार यादव, आदित्य तिवारी, कमलेश कीर, मिश्रीलाल यादव,बलवंत निमोदा, छोटेलाल नीखर, आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)