मोटरसाइकिल चोर गिरोह पर बड़ी कार्रवाई: इटारसी पुलिस ने शातिर चोर व खरीदार को दबोचा, 4 चोरी की बाइक बरामद

इटारसी (नर्मदापुरम)।

थाना इटारसी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले शातिर चोर एवं चोरी का वाहन खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग–अलग मामलों में चोरी की गई 4 मोटरसाइकिलें बरामद करते हुए कुल 1 लाख 83 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोह पर करारा प्रहार हुआ है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अभीषेक रंजन के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) इटारसी वीरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। थाना इटारसी पुलिस द्वारा लगातार की जा रही सघन तलाश के दौरान यह सफलता प्राप्त हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 12 जनवरी 2026 को थाना इटारसी में दर्ज विभिन्न अपराधों में चोरी गई मोटरसाइकिलों के संबंध में पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रेलवे लाइन के पीछे 18 नंबर गेट के पास दबिश दी, जहां एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में खड़ा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद उर्फ राजा पिता नियाज मोहम्मद (उम्र 23 वर्ष), निवासी गाड़ी मोहल्ला सिवनी मालवा, जिला नर्मदापुरम बताया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं, जिनमें टीवीएस राइडर, पैशन प्रो, होंडा शाइन एवं हीरो स्प्लेंडर शामिल हैं। जांच में सामने आया कि ये सभी वाहन थाना इटारसी क्षेत्र के अलग–अलग स्थानों से चोरी किए गए थे। पुलिस ने चोरी का वाहन खरीदने वाले दूसरे आरोपी मोहम्मद सईद उर्फ राजा पिता सईद खान (उम्र 35 वर्ष), निवासी गाड़ी मोहल्ला सिवनी मालवा को भी गिरफ्तार किया है।

बरामद मोटरसाइकिलों की कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 83 हजार रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक गौरव सिंह बघेल, उपनिरीक्षक संदीप अजनरेया, प्रधान आरक्षक संदीप सेंद्रे, आरक्षक शाकिर, आरक्षक अरविंद वले, आरक्षक रमेश पंवार, आरक्षक संतोष मडोली, आरक्षक संदीप दुबे तथा चालक राजेश पंवार सहित थाना इटारसी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

थाना इटारसी पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा, वहीं आम नागरिकों में सुरक्षा और भरोसे की भावना और मजबूत हुई है।

Similar Posts

ताज ख़ान नर्मदापुरम// विगत कई दिनों से इटारसी के रसूखदार गोठी परिवार द्वारा टैगोर स्कूल के समीप 9वीं लाइन में चल रहे निर्माण कार्य पर लगातार अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा विरोध किया जा रहा है,बुधवार को भी महासभा के सदस्यों ने नर्मदापुरम कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर कलेक्टर डी.के.सिंह से मुलाकात कर स्थिति से अवगत करवाया।अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश महामंत्री कन्हैया लाल(कन्नू)रैकवार ने कहा कि हम लगातार कई समय से उक्त निर्माण का जनहित में विरोध कर रहे हैं।श्री रैकवार ने बताया कि इटारसी नजूल के शीट नंबर 13 प्लॉट नंबर 57_58,रकबा 11836 वर्ग फुट,जो कि राजेश कुमार, दिनेश कुमार,पुत्र मांगीलाल गोठी,के नाम पर नजूल अभिलेख में दर्ज है जिसकी 31/03/1995,तक वैधता है, उक्त संपत्ति पर पूर्व में मकान बनाया हुआ था,पर अब उस जगह पर बड़े कॉम्प्लेक्स का निर्माण गोठी परिवार द्वारा किया जा रहा है।हमारा विरोध है कि उक्त संपत्ति से लगा टैगोर स्कूल, तालाब,बाजार क्षेत्र और वहां जाने का रास्ता है,वहीं सीधा रास्ता बस स्टैंड,सराफा बाजार,होते हुए साप्ताहिक बाजार जाता है।इस रास्ते को दिनेश गोठी आत्मज मांगीलाल गोठी के परिवार द्वारा अतिक्रमण कर रास्ता रोका जा रहा है।अगर अभी मामले को संज्ञान में नहीं लिया गया तो भविष्य में उस क्षेत्र से आवागमन में बड़ी दिक्कतों का सामना नगर की जनता को करना पड़ेगा। भगवान ना करे लेकिन उस क्षेत्र में एक स्कूल है,अगर कोई घटना घटती है तो दमकल या स्वास्थ्य सेवा के लिए वाहन को वहां पहुंचने में भी बहुत परेशानी का सामना करना होगा।भविष्य में ट्रैफिक जाम की स्थिति भी इस कारण रहेगी।श्री रैकवार ने कहा की गोठी परिवार क्योंकि आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से प्रबल है, इसका व्यवसाय बड़ी कॉलोनी है,जो अवैध कब्जा मिलाकर करीब 100 एकड़ एरिया में फैली हुई है,इन्होंने छोटे घास की जमीन नदी एवं शासकीय जगह पर कब्ज़ा भी किया हुआ है,जिससे इन्हें अरबों की आय होती है।यह स्वयं जमीन खरीदने में सक्षम है,और शासन ने इनको नजूल की जगह भी दी हुई है,उस पर भी अतिक्रमण कर रास्ता रोक रहे हैं।उनके परिवार का दबदबा इतना है कि प्रशासन भी हमारे निरंतर विरोध करने के बाद भी अभी तक मौके पर निरीक्षण करने नहीं पहुंचा है,क्योंकि आर्थिक और राजनीतिक सक्षम है।इस जगह अगर कोई भगवान का मंदिर होता तो जनहित में उस रास्ते को सीधा करने के लिए मंदिर को स्थानांतरित कर दिया जाता,लेकिन इनके निर्माण को देखने ना ही राजस्व अधिकारी और ना ही नगर प्रशासन ने कोई दिलचस्पी दिखाई है।इसलिए जनहित में इनके पट्टे का नवीनीकरण न करते हुए इनका पट्टा रद्द किया जाना अत्यंत आवश्यक है,और उक्त संपत्ति को शासन अपने स्वामित्व पर ले तथा उस पर चल रहे निर्माण कार्य को भी तत्काल प्रभाव से रोका जाना चाहिए। इस विषय पर जब अनुविभागीय अधिकारी राजस्व इटारसी से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। ज्ञापन देने में अखिल भारत हिंदू महासभा ज़िला अध्यक्ष उदय मसानिया,महिला मोर्चा संभागीय जिला अध्यक्ष प्रियंका रिछारिया,नगर अध्यक्ष जितेंद्र मालवीय,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष नीतू रामारिया,नगर उपाध्यक्ष अनिल मेहरा,नगर कार्यकारिणी सदस्य मनोज भाट,उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)