ताज ख़ान
इटारसी//
समाज सेवा में अग्रणी मुस्कान संस्था ने कोलकाता से आए प्रोफेसर मकबूल इस्लाम एवं दिल्ली से आए डॉक्टर आनंद त्रिपाठी का सम्मान किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक डॉ सीताशरण शर्मा और नपाध्यक्ष पंकज चौरे उपस्थित थे। मुस्कान संस्था परिवार की ओर से विधायक, एवं नपाध्यक्ष ने विशेष अतिथियों को समान्नित किया।विधायक डॉ शर्मा ने दोनों अतिथियों को उनके समाज मे किए गए कार्यों और योगदान के लिए शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर विपिन जोशी स्मारक समिति के अध्यक्ष रमेश साहू ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि आज गौरव का दिन है दोनों प्रोफेसर मकबूल इस्लाम जगन्नाथ भगवान के भक्त थे एवं 32 सालों से भगवान जगन्नाथ प्रभु पर 65 ग्रंथ एवं 14 पुस्तक लिखी हैं। सूफी पंत परिवार में जन्मे प्रोफेसर इस्लाम अभी ईसाई संस्थान बांग्ला में विभाग अध्यक्ष हैं और उनके द्वारा पीएचडी और डी.लिट् का विषय भगवान जगन्नाथ पर ही हुआ है एवं पुरी के शंकराचार्य स्वामी नित्यानंद सरस्वती महाराज ने नकलेवर अवार्ड प्रदान किया है,एवम डॉक्टर आनंद कुमार अवस्थी जो विधि एवं राष्ट्रीय सुरक्षा विद्यापीठ पूर्व कुलपति राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय सहित कई संस्थाओं के प्रमुख रह चुके हैं।डॉ त्रिपाठी ने विधि की पूरी धारा को चोपाई में लिखी है।मुस्कान संस्था में आकर बच्चों को आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन देते हुए प्रोफेसर त्रिपाठी ने कहा कि हम ऐसी संस्थाओ के बारे में सुनते हैं लेकिन इनका संचालन करना सच मे एक साहसिक कार्य होता है। सभी संस्था परिवार को साधुवाद।भगवान जगन्नाथ के भक्त मकबूल अंसारी ने मुस्कान परिवार को शुभकामनाएं दी।
इनरव्हील क्लब की समस्त सदस्यों ने भी दोनों अतिथियों को सम्मानपत्र,शाल,श्रीफल देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर क्लब परिवार से
अध्यक्ष भगवती अग्रवाल, सचिव सविता साहू एवं मंजीत सोखी,शीतल अरोरा, शोभा अग्रवाल,रत्ना अग्रवाल,रेणु कोहली,सुनीता चौरे,मनीषा साहू,सावित्री अग्रवाल,उपस्थित थी।
संस्था संचालक मनीष ठाकुर ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी एवम आभार सुरभि नामदेव ने व्यक्त किया।
