
ताज ख़ान
नर्मदापुरम //
संसद में प्रधानमंत्री ने महिलाओं को 33%आरक्षण बिल पारित किया है।भाजपा बहनो ने विधायक कार्यालय पहुंचकर अपनी खुशियों को भाजपा झँडा लहराकर व्यक्त किया।इस अवसर पर कु.जयबाला निगम कोषाध्यक्ष नगरमँडल महिला मोर्चा ने खुशियां इजहार करते हुए बतलाया महिला मोर्चा नर्मदापुरम की महिलाओं ने प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।घरो घर मिठाइयां वितरित भी की ,चारोँ ओर प्रसन्नता का माहोल रहा,कही फटाके फोडे गये,इसी तारतम्य मे महिलाओं ने भारत ही नहीँ विश्व के शिखर पर अपनी कीर्ति अँकित की है जिसे हर क्षेत्रों मे देखा जा सकता है।बहनो नें प्रधानमंत्री मोदी के नारे गुन्जायमान किए।