मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में इटारसी को मिले गोल्ड और सिल्वर मेडल।

ताज ख़ान
इटारसी//
सिंगरौली में 10, 11 जनवरी में आयोजित हुई16 वीं मिनी मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता
मे इटारसी के युवान पवार अंडर 13 कंपाउंड राउंड इवेंट में गोल्ड मेडल एवं अंडर 15 कंपाउंड राउंड इवेंट में निगम सल्लाम ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया है।दोनों ही बच्चे आगामी माह में आंध्र प्रदेश में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय मिनी तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयनित हुए।कोच प्रीतम सल्लाम ने बताया कि युवान और निगम केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 सीपीई इटारसी कक्षा आठवीं के छात्र है,विद्यालय के खेल परिसर में आर्चरी की प्रैक्टिस करते हैं,कोच ने प्राचार्य अरविंद कुमार राय का आभार व्यक्त किया है।इस खुशी के मौके पर पंच शेख फारुख ने दोनों खिलाड़ियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत समान किया।

 

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)