ताज ख़ान
इटारसी//नर्मदापुरम
इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजीव रेड्डी ने मध्य प्रदेश में नई कार्यकारिणी का गठन किया है।जिसमें श्याम सुंदर यादव को आई.एन.टी.यू,सी, का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है,राजेंद्र सिंह को कार्यवाहक अध्यक्ष,मध्य प्रदेश आई.एन.टी.यू,सी,के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में के.के नेमा,महामंत्री बी.डी गौतम को बनाया गया है। नई कार्यकारिणी गठित होने पर यूनियन लीडरों में खुशी का माहौल है।मध्य प्रदेश ठेका श्रमिक ट्रेड यूनियन कांग्रेस के प्रदेश सचिव नरेंद्र वर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश आई.एन.टी.यू,सी,की नई कार्यकारिणी के गठन होने से मध्य प्रदेश में नई क्रांति का संचार हुआ है, मध्य प्रदेश आई.एन.टी.यू,सी, देश में नया ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करेगी।नई कार्यकारिणी के गठन पर श्री वर्मा ने बताया की आई.एन.टी.यू,सी,के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजीव रेड्डी का आभार व्यक्त किया है।ट्रेड यूनियन लीडरों ने नई कार्यकारिणी के गठन पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।बधाई देने वालों में अभिषेक बरखने,निशांत पटेल,केशव शर्मा,अजय चंदेल,लक्ष्मण पंजवानी, तुलसीराम कुशवाहा,संजय शेलकर,मनोज लोधी,सुमेर सिंह लोधी,सचिन निकोट, शैलेंद्र तोमर,कपिल जरवल, ओमप्रकाश दुबे,आदी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
