ताज ख़ान
इटारसी//
देश के 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जहां पूरे देश और प्रदेश में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस अपनी पूरी गरीमा के साथ मनाया।वहीं इटारसी अब्दुल हमीद नगर नूरानी मस्जिद स्थित
मदरसा दारुल उलूम कादरिया रिजविया में
मदरसे के बच्चों द्वारा देश की शान तिरंगा पूरी शान के साथ फहराया गया।मदरसे के बच्चों ने तराना_ए _हिंद गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।देश प्रेम में रंगे मदरसे में अध्यनरत बच्चों ने कविताएं ओर देश भक्ति के गीत गए।इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 24 की पार्षद श्रीमती नाज़िया बेगम नारी शक्ति के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहीं।प्रातः 9:00 बजे मुख्य अतिथि शासकीय आईटीआई पथरोटा के प्राचार्य मदन लाल अमरोही द्वारा झंडा वंदन किया गया।बच्चों ने नात और गीत सुनाए सभी बच्चों को पुरस्कार दिए गए।कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर मौलाना दानिशुल कादरी, हाफिज मुख्तार आलम, हाफिज जाने आलम,मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अथर खा,उपाध्यक्ष इमाम शाह,सदर नूरानी मस्जिद शेख जफर,सेक्रेटरी मोहम्मद समीर,शमी भाई,इस्माइल शेख,वाजिद भाई,आवेश भाई,परवेज साहब,समाज सेवी हाजी मुश्ताक साहब विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में हाफिज जाने आलम द्वारा वतन के लिए दुआ की गई और मिष्ठान वितरित कर शुभकामनाएं दीं।

