ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय आह्वाहन पर सम्पूर्ण भारत मे भारतीय मजदूर संघ की महिला विंग द्वारा सभी प्रदेशो में महिला दिवस का आयोजन किया जा रहा है।मध्यप्रदेश में यह कार्यक्रम 7 मार्च से 11 मार्च तक होना तय किया गया। इसी तारतम्य में मध्यप्रदेश के सभी ज़िलों में महिला दिवस के उपलक्ष में महिलाओं के सम्मान मे कार्यक्रम का आयोजन किए जा रहे हैं।भारतीय मजदूर संघ नर्मदापुरम का यह कार्यक्रम रविवार को तिलक भवन सेठानी घाट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारि महिला कार्य मध्यप्रदेश द्वारा की गई।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता केतौर पर राज्य सभा सांसद श्रीमत्ती माया नारोलिया मौजूद रहीं,साथ ही नगरपालिका अध्यक्षा श्रीमती नीतू यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर बेहनो को अनुग्रहित किया।अतिथि राष्ट्रीय सेविका समिति की समन्वय टोली की संयोजिका आरती शर्मा इस कार्यक्रम में उपस्थित रहीं,वार्ड 14 की महिला पार्षद श्रीमती प्रेमा पांडेय ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।कार्यक्रम का शुभारंभ हमारे आराध्य विश्वकर्मा भगवान माँ भारती ओर भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक श्रधेय दंतोपंत ठेंगड़ी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।यह कार्यक्रम महिलाओ द्वारा महिलाओ के लिए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का मंच संचालन कुंती विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष आँगनवाड़ी संघ द्वारा किया गया। भारतीय मजदूर संघ के नवनियुक्त विभाग प्रमुख जितेंद्र सोनी कार्यक्रम में उपस्थित हुए जिनके मार्गदर्शन में ज़िले का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। संभागीय अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ राजेश चोरे भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे ,व्यवस्थाओं के लिए जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ निर्पेन्द्र सिंह मातृ शक्तियों के सहयोग हेतु समर्पित भाव से रहे। साथ ही ज़िला उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ नर्मदापुरम श्रीमती अर्चना राजपूत ने मंच व्यवस्था देखी। कार्यक्रम में सहयोगी अनामिका वर्मा,दीपिका सरोठिया,जाहिरा हाशमी,संगीता वर्मा ओर समस्त बेहनो ने कार्यक्रम को सफल बनाया। कुछ मंच प्रस्तुति भी बेहनो के माध्यम से दी गई जिसमें गीत देविका गोहर,दीपिका सरोठिया और श्रीमती अनिता रावत ने सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति ऋतु रावत,कंचन बनोधा द्वारा दी गई । सभी को मुख्य अतिथि द्वारा उपहार देकर समानित किया गया।विशेष छेत्र में अपनी सेवाएँ दे रही बेहनो को मंच के माध्यम से सम्मानित किया गया।जिसमें स्वास्थ्य सेवा कार्य के लिए अनामिका वर्मा,सफाई कर्मी जिला चिकित्सालय में अपनी सेवा दे रही शारदा राठौर का भी मंच से सम्मान किया गया। श्रीमती अनीता रावत जो एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है अपने महिला बाल विकास द्वारा संचालित एप्प पोषण ट्रैकर में 100 प्रतिशत अपने कार्य को कर मध्यप्रदेश की समस्त बेहनो का मान बड़ा रही है।पार्क में सेवा दे रही बहन सावित्री और उनकी समस्त साथी बेहनो को मंच से सम्मान में मोमेन्टो भेँट कर सम्मानित किया गया।सभी विभाग के पुरुष कार्यकर्ताओ और मातृ शक्ति ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती वन्दना राजोरिया द्वारा मातृ शक्ति को मार्गदर्शन करते हुए समस्त मंच का आभार व सभी सभागृह में उपस्थित भाईयो ओर बेहनो का आभार व्यक्त किया गया।
