ताज ख़ान
इटारसी //
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी के शक्ति केंद्र क्रमांक-09, देशबन्धु पुरा, वार्ड-29 के बूथ क्रमांक-217,पर भाजपा के पित्र पुरुष,पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनके तैल चित्र पर पुष्पमाल व सामूहिक पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी अध्यक्ष एवं प्रवासी कार्यकर्ता विस्तारक जोगिंदर सिंह,भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक लाटा,शक्ति केंद्र-08 विस्तारक अजय मंजारिया, अविनेश चंद्रवंशी,हरीश पटेल, पंडित शरद शर्मा,शक्ति केंद्र संयोजक संदेश मालोनिया,बूथ अध्यक्ष-217 प्रसून मिश्रा,मण्डल सोशल मीडिया संयोजक व गांव चलो अभियान नगर सह-संयोजक मयूर मालवीय, कार्यकर्ता मनु दुबे, आयुष पुरी, प्रीतम तिवारी, नयन सराठे, आशु चंद्रवंशी, गोपाल अग्रवाल, सूरज मौर्य, विजय चौरसिया,संजीव मंजारिया बूथ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
