ताज ख़ान
इटारसी //
भाजपा शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ,एवं नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल के आह्वान पर भाजपा नगर मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा वार्ड नंबर 19 बिजयासन मंदिर, वार्ड नंबर 18 शंकर मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व में पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान प्रत्येक मंदिरों में निरंतर चलाया जा रहा है।इस अवसर पर भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक दीपक अग्रवाल,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी राजा तिवारी,भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप रैकवार , भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री राकेश मालवीय,पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री मयूर मालवीय ,संरक्षक सुनील पाठक,पंडित अशोक पुरोहित ,भाजपा बूथ अध्यक्ष शिव कांत मालवीय,बूथ अध्यक्ष शैलेंद्र चौहान,अभिषेक दुबे, राहुल साहू, प्रीतम सिंह ठाकुर, विपिन साहू, प्रकाश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
