भारतीय जनता पार्टी के पित्रपुरुष,अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर इटारसी मंडल ने किए श्रद्धा सुमन् अर्पित।

ताज ख़ान
इटारसी//
मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत, भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष,पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनके तैल चित्र पर तिलक और दीप प्रज्जवलित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम मयूर मालवीय के निवास न्यू गरीबी लाइन, रैदास नगर,वार्ड-12,पुरानी फर्शी वाली गली,शिव मंदिर के बाजू आयोजित हुआ। सर्वप्रथम भारतीय जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता,भाजपा नेता पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विश्वनाथ सिंघल ने पण्डित उपाध्याय के तैल चित्र पर तिलक किया और,समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।श्री उपाध्याय के संघर्ष पूर्ण जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने पण्डित उपाध्याय को पुष्पांजलि प्रदान कर नमन किया।

कौन रहा मौजूद।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, भारतीय जनसंघ के समर्पित कार्यकर्ता,स्वयंसेवक व उद्योगपति विश्वनाथ सिंघल, भाजपा के वरिष्ठ समर्पित कार्यकर्ता,बूथ-173 के बीएलए कैलाश रायकवार, वरिष्ठ भाजपा नेता,बूथ अध्यक्ष व भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ-सेल के नगर अध्यक्ष नीरज चौरे,भाजपा नेता, पूर्व सांसद प्रतिनिधि( विधुत विभाग )व शक्ति केंद्र-01 के प्रभारी मनोज पोपली, भाजपा नगर मण्डल के पूर्व कोषाध्यक्ष व संयुक्त व्यापार महासंघ इटारसी के सह-मंत्री  विजय( राजू )अग्रवाल, भाजपा नेता आतिश( चिंटू ) सेन,बालबिहारी मालवीय, बूथ-174 समिति सदस्य गणेश राय,बूथ-174 अध्यक्ष, व भाजपा मण्डल आईटी व सोशल मीडिया विभाग संयोजक मयूर मालवीय, संगठन के सभी वरिष्ठ-कनिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)