
ताज ख़ान
इटारसी //भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल इटारसी द्वारा प्रबुद्धजनों का महिला सम्मेलन पत्रकार भवन में संपन्न हुआ,केंद्र सरकार एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल द्वारा 30 मई से लेकर 30 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, 9 वर्ष पूर्ण होने के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल इटारसी द्वारा प्रबुद्ध जनों का सम्मेलन किया गया,जिसमें प्रमुख रूप से समाज सेवी, राष्ट्रीय प्रभारी इंदु चौरसिया ने कहा कि नारी शक्ति समाज में बढ़, चढ़कर हिस्सा ले और महिलाओं के हित में हक की लड़ाई लड़े। समाजसेवी श्रीमती अंजना तिवारी ने कहा कि देश के अंदर महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है प्रधानमंत्री ने महिलाओं के सम्मान में अनेक कार्य किए हैं, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमति डॉ हेमा संदेश पुरोहित ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नारी शक्ति के लिए अनेक योजनाओं एवं सभी वर्ग को लाभान्वित किया है,लाडली बहना योजना के अंतर्गत ₹1000/ रुपए प्रति माह देकर महिला को एक नई दिशा दी है, इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री नगर मंडल प्रभारी श्रीमति ममता मालवीय, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ,भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष जागृति भदोरिया, वार्ड पार्षद कीर्ति दुबे ,वार्ड पार्षद मनीषा अग्रवाल, एवं निर्मल सिंह राजपूत मंच पर विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री हेमलता कदम,महामंत्री आशाराव ,करणी सेना जिला अध्यक्ष गोरी तोमर, भाजपा नगर मंत्री सीमा सोनी ,एकता अग्रवाल,आरती बस्तरवार, नीतू सराठे, ममता पटेल, ज्योति मालोनिया,सरला लोट , कमला तिवारी, राजकुमारी वर्मा, डॉक्टर, वकील, समाज सेवी ,प्रबुद्ध जन विशेष रूप से उपस्थित थे,कार्यक्रम का संचालन श्रीमति संगीता मालवीया व श्रीमति सुष्मिता दुबे एवं आभार श्रीमति अनीता राजपूत द्वारा किया गया।