ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर एक बार एनडीए सरकार बनने की ओर अग्रसर है एवं होशंगाबाद नरसिंहपुर क्षेत्र के प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी को प्रचंड बहुमत से विजय होने पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह के नेतृत्व में आज शाम भाजपा नगर मंडल इटारसी द्वारा जयस्तंभ चौक पर भव्य आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण किया गया। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता लोकसभा संयोजक संदेश पुरोहित ,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपक अग्रवाल,भाजपा जिला मंत्री उमेश पटेल,भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव किशोर रावत, भाजपा वरिष्ठ नेता दीपक बस्तरबार ,एवं समस्त भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।