
सोहागपुर विधानसभा भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न राम मंदिर निर्माण सौभाग्य की बात सोहागपुर
सोहागपुर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने अपने भाषण से जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा वही कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर चोट की। विधानसभा सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा समर्थक कोई भी हो सकता है लेकिन कार्यकर्ता वह होता है जो पार्टी के विचार के साथ चलता है। सबको निराशा के भाव को छोड़ देना चाहिए और यह संकल्प लेना होगा कि मैं जिस बूथ पर खड़ा हूं वह बूथ जीतेगा।

वहीं केंद्रीय मंत्री श्री पटेल बोले कांग्रेस नारे देती है ,हमने काम किया है। गांव में अगर पक्की सड़क है तो प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देन है। नदी जोड़ने का विजन भी अटल जी का है। जिस पर अमल हो रहा है और केन बेतवा नदी जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देता हूं।पक्के मकान का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने पूरा किया है। उक्त बात केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने शुक्रवार को सेमरी हरचंद मंडी प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल, वेयरहाउस कॉरपोरेशन के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, विधायक विजयपाल सिंह प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजो मालवीय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित, के साथ ही के भाजपा जिला पदाधिकारी , मंडल अध्यक्ष गण एवं जनपद तथा नगर परिषद के अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
राम मंदिर निर्माण सौभाग्य की बात केंद्रीय मंत्री श्री पटेल ने भाजपा की विचारधारा से अवगत कराते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के त्याग और बलिदान को कार्यकर्ताओं के बीच रखा और कहा कश्मीर से धारा 370 का हटना, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान का परिणाम है। भारतीय जनता पार्टी अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की चिंता करती है। भाजपा को सत्ता सेवा के लिए चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस की 2003 वाली सरकार और भाजपा शासन काल की तुलना की। श्री पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा हम सब सौभाग्यशाली हैं, जो अयोध्या में श्री राम मंदिर को बनते देखेंगे। राम मंदिर का निर्माण जीवन न्यायालय के फैसले से संभव नहीं हुआ है । केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के कारण संभव हो पा रहा है।भारतीय जनता पार्टी ने विकास दिया है और विकास का विरोध कोई नहीं करेगा। अगली सरकार भी भाजपा की होगी। कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्पविधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री ने भाजपा का ध्वज फहरा कर किया ।मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत से तथा समापन राष्ट्रगान से हुआ। कार्यक्रम को महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया भाजपा जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल ,सलकनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने भी संबोधित किया। विधायक विजयपाल सिंह ने मंच से जहां केंद्रीय मंत्री सहित उपस्थित अतिथियों का आभार माना। वही चौथी बार भाजपा को विजय श्री दिलाने का संकल्प भी कार्यकर्ताओं को दिलाया। विधानसभा सम्मेलन में विधानसभा सम्मेलन में सोहागपुर मंडल , शोभापुर मंडल, बाबई मंडल, आरी मंडल रामपुर मंडल एवं केसला खुर्द के सैकड़ो कार्यकर्ता पहुंचे थे।
