बदहाल सड़कों से मिलेगी निजात,20 दिन में शुरू होगा स्टेशन से ठंडी पुलिया रोड का निर्माण:योगेंद्र सिंह राजपूत।

ताज ख़ान
इटारसी//
वर्षों से रेलवे क्षेत्र की सड़कें बदहाल पड़ी हैं,जिससे आए दिन नागरिक दुर्घटनाओं से दो चार होते हैं,इन मुसीबतों को बारिकी से ज़ेड.आर.यू.सी.सी,सदस्य योगेंद्र सिंह राजपूत ने समझा और रैल प्रशासन को नींद से जगाते हुए बदहाल सड़कों की सूरत बदलने की क़वायद शुरू कर दी है,जिससे बदहाल सड़कों की सूरत जल्द बदलने वाली है। जेडआरयूसीसी (ZRUCC) सदस्य योगेंद्र सिंह राजपूत ने रेल अधिकारियों के साथ डीजल शेड से भीलाखेड़ी तक के मार्ग का सघन निरीक्षण किया। श्री राजपूत की नाराज़गी दूर करते हुए
रेलवे के अधिकारियों ने बड़ी राहत देते हुए कहा की अगले 20 दिनों के भीतर स्टेशन से ठंडी पुलिया तक सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।श्री राजपूत ने उधड़ी हुई सड़कों के दुष्परिणामों से अधिकारियों को अवगत करवाते हुए चिंता व्यक्त की।

खराब सड़क से ‘स्पाइन’ की समस्या बढ़ रही है।

निरीक्षण के दौरान श्री राजपूत ने एडीईएन (ADEN) नरेश कुमार बरैया और आई.ओ.डब्ल्यू (IOW) विवेक नामदेव को डीजल शेड से कलमेशरा और भट्टी होते हुए रेल अंडरपास तक जाने वाली सड़क की दुर्दशा दिखाई।श्री राजपूत ने बताया कि सीमेंट सिलिपाट से बनी सड़क पर डस्ट न होने के कारण गहरे झटके लगते हैं, जिससे वाहन चालकों को रीढ़ की हड्डी (Backbone) से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं। उन्होंने कच्चे रास्ते का समाधान निकालते हुए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और सिलिपाट रोड के बीच के कच्चे हिस्से को भी व्यवस्थित करने पर चर्चा की।श्री राजपूत ने अंडर ब्रिज पर सड़क निर्माण की मांग भी रखी।भीलाखेड़ी मुख्य मार्ग को जोड़ने वाले रेल अंडर ब्रिज पर भी सड़क निर्माण की जरूरत बताई।इस पर एडीईएन नरेश कुमार बरैया ने तकनीकी स्पष्टता देते हुए कहा कि यद्यपि यह क्षेत्र सीधे उनके विभाग के अधीन नहीं है,लेकिन जनसुविधा को देखते हुए वे इसका प्रस्ताव संबंधित विभाग तक पहुंचाएंगे। ज़ेड.आर.यू.सीसी,सदस्य के निरीक्षण से आम नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद दिख रही है।इस घोषणा से हजारों रेल कर्मियों और क्षेत्रवासियों को उधड़ी हुई ऊबड़ खाबड़ रास्तों से मुक्ति मिलने की उम्मीद जगी है।

बड़ी राहत 20 दिन में बदल जाएगी ठंडी पुलिया रोड की तस्वीर,

निरीक्षण के दौरान सबसे बड़ी खबर ठंडी पुलिया और बारह बंगला क्षेत्र के लिए आई,
जेड.आर.यू.सीसी.मेंबर के सवाल पर एडीईएन श्री बरैया ने पुख्ता जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे स्टेशन से ठंडी पुलिया और बारह बंगला क्षेत्र की सड़कों का निर्माण कार्य 20 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से शुरू कर दिया जाएगा।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)