
ताज ख़ान
इटारसी //
सामाजिक कार्यों में समर्पित इटारसी एवं अन्य शहरों में 21 वर्षों से सामाजिक कार्य कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद निकम को इंडो एशिया अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है। यह अयोजन जयपुर में संपन्न हुआ जिसमे बॉलीवुड की जनी मानी अभिनेत्री भाग्यश्री की गौरवमय उपस्थिति में प्रदान किया गया।उक्त आयोजन में समाज सेवा, स्वास्थ्य, शोधकार्य, व्यवसाय,संस्कृति,के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विशेष प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।आयोजन में दिल्ली पंजाब हरियाणा मध्य प्रदेश समेत 21 राज्यों से प्रतिभाओं का चयन किया गया जिसमें मध्य प्रदेश से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आशियाना उपलब्ध कराने में मदद करने वाली आशियाना कम्युनिटी के डायरेक्टर पहलाद निकम को सम्मानित किया गया। प्रहलाद निकम ने बताया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है स्टार्टअप योजना के अंतर्गत युवाओं को नई सोच के साथ देश की उन्नति के क्षेत्र में अपना योगदान देना चाहिए,स्टार्टअप योजना के अंतर्गत आशियाना कम्युनिटी को पंजिकृत कर भारत के प्रधानमंत्री का सपना पूरा करने के लिए संकल्पित हैं।इंडो एशिया अवार्ड 2023 में देश के गणमान्य अतिथि एवं भारी संख्या में प्रतिभा प्रेमी उपस्थित थे।