
ताज ख़ान
इटारसी //
इटारसी नगर में पेट्रोल पंप कांग्रेस के नाम से पहचान रखने वाली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह का इटारसी पेट्रोल पम्प पर आत्मीय स्वागत किया कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में जो भी कांग्रेस का प्रत्याशी पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाया जाता है उसपर सभी पेट्रोल पम्प और कांग्रेस कार्यकर्ता एक जुट होकर पार्टी को जितवाने में अपना पूरा योगदान देकर विजय बनाने के लिए काम करेंगे और हमारे नेता कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।पूर्व मंत्री प्रताप सिंह ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का बताया,स्वागत करने वालों में मध्य प्रदेश कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सुरेंद्रपाल सिंह भाटिया,चंदू दुबे विक्की तिवारी,लाली सलूजा भजन सलूजा,पप्पू भाईजान, संजय धर,हनीफ खान, भारत सिंह बस्तरवार एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।