
ताज ख़ान
इटारसी //
जी.एफ.आर.ओ.पी.एस के आव्हान पर पुरानी पेंशन योजना के बहाली के लिए देश के लगभग सभी श्रम संगठनों द्वारा संयुक्त मोर्चा के रूप में देशव्यापी धरने का आयोजन दिनांक 10 अगस्त 23 को सुबह 9:30 बजे रामलीला मैदान नई दिल्ली में किया जाना सुनिश्चित किया है। जिसमें सम्मिलित होने के लिए दिनांक 9 अगस्त 23 को वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ इटारसी के पदाधिकारी गण एवं सदस्य अपने कामगार साथियों के साथ रवाना हुए,धरना प्रदर्शन में शामिल होने वाले सभी कामगार साथियों का भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के जिला अध्यक्ष हाजी शेख रमजान और उनके इंटक के पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
ज्ञात हो की शासकीय कर्मचारियों और केंद्रीय कर्मचारी जो कि दिनांक 1 जनवरी 2004 के बाद भर्ती हुए हैं उन्हें न्यू पेंशन सिस्टम के अंतर्गत रखा गया है जिसमें कामगार साथियों की सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक सुरक्षा प्रभावित होती है,जिस कारण शासकीय और केंद्रीय कर्मचारी कई वर्षों से ओ पी एस ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग कर रहे हैं
भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के जिला अध्यक्ष
हाजी शेख रमजान ने अपने इंटक के पदाधिकारियों के साथ संघ कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन मैं जाने वाले कामगार साथियों को विदाई देते हुए शुभ यात्रा और उनकी सफलता की कामना की है।विदाई समारोह में संजय दुबे, अनिल सोनाकिया,इरफान गोलंदाज,कमल ठाकुर, नदीम कुरैशी, शेख इसरार,विशेष रूप से उपस्थित रहे।