


ताज ख़ान
नर्मदापुरम
पवित्र हज यात्रा के लिए जा रहे हज यात्रियों का जत्था शुक्रवार को इटारसी से रवाना हुआ।बड़ी तादाद में लोगों ने स्टेशन पहुंचकर हज यात्रियों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया। हाजी इटारसी से मुंबई के लिए रवाना हुए, जहां पर उनको हज हाउस में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के पश्चात हज हाउस द्वारा ट्रेनिंग भी दी जाती है,और फिर वहां से फ्लाइट के द्वारा अरब ले जाया जाता है,हज यात्री मुंबई से जद्दा के लिए उड़ान भरेंगे और फिर वहां से हरम शरीफ की तरफ ले जाया जाता है।जहां पर रुक कर हज के अरकान पूरे किए जाते हैं।जो हर एक मुसलमान के दिल की ख्वाहिश होती है कि वह एक मर्तबा हज के मुकद्दस सफर पर जरूर जाएं और मालिक सभी हज यात्रियों का हज कबूल फरमाए।