ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
नर्मदापुरम ज़िले में कार्य कर रही रेत कम्पनी सिल्वर मिस्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड लगातार ज़िले के विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति बच्चों को उत्साहित करने और भविष्य में शिक्षित समाज के निर्माण को प्राथमिकता देते हुए स्कूली बच्चों को उपहार में शिक्षण सामग्री भेंट करती आ रही है,और कंपनी निरंतर अपने प्रयासों से बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रही है।इसी तारतम्य में कंपनी ने इटारसी तहसील स्थित मरोड़ा ग्राम के शासकीय हाई स्कूल,शासकीय प्राथमिक शाला में 245 स्कूल बैग वितरित किए हैं।रेत कंपनी के अधिकारी रूपेश पेठे ने बताया कि खनन कम्पनी द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR)के तहत सरकारी स्कूलों में सहायता प्रदान की है,मध्य प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के बढ़ते स्तर के लिए निरंतर प्रयासरत है।इसी दिशा में सिल्वर मिस्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी ने सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाते हुए,कई ग्रामीण क्षेत्रों में कई शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ ज़रूरतमंद एवं युवा छात्र छात्राओं को स्कूल सामग्री और बैग पैक वितरण किया है।
कंपनी ने कहा संसाधनों की कमी के कारण किसी बच्चे की पढ़ाई बाधित न हो।
रेत कंपनी द्वारा बच्चों को बैग एवं अन्य सामग्री वितरित करते हुए बताया कि उनका प्रयास है कि संसाधनों की कमी के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई बाधित न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह वितरण कार्य निजी संसाधनों से किया जा रहा है,ताकि जरूरतमंद बच्चों को समय पर आवश्यक शैक्षिक सहायता मिल सके।इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने ग्यारह सौ(1100)से अधिक विद्यार्थियों के बीच स्कूल सामग्री एवं बैग का वितरण किया है।
कहां कहां बांटी गई सामग्री।
कंपनी ने इटारसी तहसील स्थित मरोड़ा ग्राम में शासकीय हाई स्कूल,शासकीय प्राथमिक शाला में 245 स्कूल बैग वितरित किए,जिसमें स्कूल के प्रधान प्राध्यापक एवं स्थानीय सरपंच कलाँ बाई मर्सकोले भी उपस्थित रहे। बड़ी बालाभेट शासकीय प्राथमिक शाला में 187 बैग वितरित किए,प्रधान पाठक शालक राम कीर,सरपंच ममता बाई मौजूद रही, पाहनबर्री गांव में शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला,शासकीय माध्यमिक शाला बिलखेड़ी में कुल 278 बैग प्रधान पाठिका श्रीमती बर्नादेन इंगिल,श्रीमती मिथिलेश तुमराम,सरपंच पाहनबर्री अनीता ब्रजमोहन यादव ओर कंपनी के प्रतिनिधि एवं माइनिंग कॉरपोरेशन से गोपाल सिंह उपस्थित रहे।शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला पवारखेड़ा खुर्द प्रधान धीरज उइके एवं सरपंच प्रतिनिधि अशोक क़ीर की उपस्थिति में 290 बैग बच्चों बच्चियों को दिये गए।संस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी ज़रूरतमंद या ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के लिए सामग्री के अभाव में वह शिक्षा से वंचित न हो सके।
कंपनी के कार्यों को सराहा गया।
स्थानीय सरपंचों ने कंपनी के इस सामाजिक कार्य की तारीफ की और कहा कि शासन के प्रयास के साथ-साथ इस तरह की निजी संस्थाओ की भागीदारी शिक्षा के स्तर को और उच्च बनाती है।ऐसे में सिल्वर मिस्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी जैसी संस्थाएं सहायता की मिसाल पेश करती हैं।
कंपनी के अधिकारी का कहना है।
कार्यक्रम के दौरान सिल्वर मिस्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर रूपेश पेठे ने कहा कि शासकीय स्कूल का बच्चा भी उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त कर समाज में बेहतर स्थान प्राप्त कर सके, इसलिए आगे भी कंपनी ऐसे सामाजिक सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखेगी,उन्होंने बताया कि कंपनी का उद्देश्य रोज़गार सृजन के साथ ही जन सेवा है.इसी रास्ते पर आगे बढ़कर कंपनी काम कर रही है. और सरकार द्वारा चलाए जा रहे पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया के अभियान को लोगों तक पहुंचाती रहेगी।

