नर्मदापुरम में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने किया‘स्कूल बैग विद एजुकेशनल डेस्क’ का वितरण।

ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया के सतत प्रयासों से गेल इंडिया लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर)योजना के अंतर्गत नर्मदापुरम जिले के शासकीय विद्यालयों में लगभग 28 हजार‘स्कूल बैग विद एजुकेशनल डेस्क’का वितरण किया जा रहा है।
इसी कड़ी में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने नर्मदापुरम शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न शासकीय प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए।कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक शाला आईटीआई,पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय ग्वालटोली,प्राथमिक शाला कोठी बाजार,सहित ग्राम रायपुर,निमसाडिया, पांजराकला,निटाया,व्यावरा एवं पवारखेड़ा बस्ती के विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों से सांसद ने संवाद किया और उन्हें शैक्षणिक सामग्री युक्त स्कूल बैग प्रदान किए।उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है,जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विद्यार्थी समान अवसरों के साथ आगे बढ़ सकें।इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल,भाजपा जिला मंत्री गोविंद राय,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोकुल पटेल,मंडल अध्यक्ष रुपेश राजपूत,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर पटेल,पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, जनपद पंचायत नर्मदापुरम उपाध्यक्ष श्रीमती मंजुलता पटेल,पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया,पांजरा सरपंच राजू चौरे, निमसाडिया सरपंच बालेंद्र पटेल,रायपुर जनपद सदस्य रितेश पासी,जिला मीडिया प्रभारी अमित माहला, लक्ष्मण बेस,पार्षद नरेंद्र पटेल,मनीष परदेसी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र रसिया,अर्जुन मालवीय, संजीव मालवी,पूर्व पार्षद नंदकिशोर यादव,मण्डल उपाध्यक्ष प्रशांत पालीवाल, मण्डल मीडिया प्रभारी नितिन यादव,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि,महिला मोर्चा,किसान मोर्चा एवं मंडल पदाधिकारी एवं स्कूली बच्चे कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)