
ताज ख़ान
नर्मदापुरम //
नर्मदापुरम खेल खिलाडी प्रकोष्ठ ने हॉकी के जादूगर में.ध्यानचंद का जन्मदिन बड़ी धूम धाम से मनाया,बड़ी संख्या में प्रकोष्ठ के सदस्य खेल मैदान में उपस्थित हुए और में.ध्यानचंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर मिठाई बाँटी। खेल खिलाडी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष रेहान मिर्ज़ा ने बताया की युवाओं के लिए में.ध्यानचंद एक प्रेरणास्त्रोत हैं जिन्होंने अपनी हॉकी के खेल से पूरी दुनिया को दीवाना बना दिया था,और हमारे राष्ट्रीय खेल हॉकी को एक अलग पहचान अंतर्राष्ट्रीय पटल पर बनाई जिसे हमारे खिलाडियों ने बरक़रार रखा हुआ है। इस मौक़े पर नगर अध्यक्ष रेहान मिर्ज़ा,
अभिषेक चौधरी,ज़मीर कुरेशी, धुर्व,रफीक,अंकुर,जाहिद खान, अफसर खान,नितेश,बलवंत राव, गब्बु,अरशद,नरेश गोस्वामी,उपस्थित रहे।