ताज ख़ान
इटारसी//नर्मदापुरम
रविवार को इटारसी स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कम्युनिटी हॉल में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमे नर्मदा अंचल हॉकी के जादूगर हॉकी के महारथी मध्यप्रदेश और देश के गौरव पेरिस ओलंपिक में रजत पदक विजेता विवेक सागर के नगर आगमन पर स्वागत, सम्मान,समारोह मध्य प्रदेश सिंचाई जल संसाधन विभाग स्पोर्ट्स क्लब की ओर से किया गया जिसमे क्षेत्रीय अध्यक्ष बशारत खान,प्रभारी महेंद्र उगले,ने शाल,श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ से विवेक सागर का स्वागत किया।वहीं जिला वालीबाल संघ के अध्यक्ष भगवती प्रसाद चोरे, सचिव आशुतोष तिवारी, जिला उपाध्यक्ष बशारत खान,राजू रघुवंशी,योगेश दरसिमहा,प्रफुल्ल पटेल, ने भी स्वागत सम्मान किया। साथ ही जिला खो खो संघ की ओर से भी स्वागत किया गया बधाई शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामनाएं कीं।
