नपा अध्यक्ष ने जारी की स्वीकृति,वार्ड वासियों को मिलेगा स्वच्छ पानी सुधार कार्य हुआ शुरू।

ताज ख़ान
इटारसी//
सभापति अमृता मनीष ठाकुर के पत्र को गंभीरता से लेते हुए नपा अध्यक्ष इटारसी पंकज चौरे ने इटारसी के न्यास कॉलोनी और वार्ड 34 को दूषित पानी से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से 900 मीटर नई पाइपलाइन बिछाने की मंजूरी देते हुए सुधार कार्य भी शुरू करवा दिया है।लंबे समय से दूषित पेयजल की समस्या से जूझ रहे इन इलाकों में नगर पालिका परिषद द्वारा 900 मीटर नई पाइपलाइन बिछाने का निर्णय लिया गया है।नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने पार्षद प्रतिनिधि मनीष ठाकुर और जल कार्य उपयंत्री आदित्य पांडे के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर कार्य को स्वीकृति प्रदान की है।साथ ही फिलहाल अस्थायी सुधार कार्य भी जारी है।

_निरीक्षण में हुआ खुलासा: निर्माणों के नीचे दबी पुरानी लाइनें_

निरीक्षण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि पुरानी पाइप लाइनें सीवरेज लाइन के बेहद समीप हैं।न्यास कॉलोनी में कई स्थानों पर भवन निर्माण पाइप लाइन के ऊपर ही हो चुका है,जिससे लाइनें जमीन और निर्माणों के नीचे दब गई हैं। ऐसे में लीकेज का पता लगाना लगभग असंभव हो गया था, परिणामस्वरूप घरों तक दूषित पानी पहुंच रहा था।

न्यास कॉलोनी में दूषित पानी की समस्या के तीन मुख्य केंद्र सामने आए हैं।

बम बाबा दरबार क्षेत्र: यहां की समस्याग्रस्त लाइन के एक सर्किट को फिलहाल बंद कर दिया गया है,जिससे पानी की गुणवत्ता में लगभग 50 प्रतिशत सुधार हुआ है।

पत्रकार पुनीत दुबे क्षेत्र:
टंकी से पानी खुलते ही शुरुबात में 5 मिनट तक गंदा पानी आने की शिकायत है,जिससे लगभग 20 घर प्रभावित हैं।

न्यास कॉलोनी बड़ा मैदान क्षेत्र:।

यहां भी शुरुआती कुछ मिनटों तक दूषित पानी आता है, जिससे 15 घर प्रभावित हो रहे हैं।

स्थायी समाधान: 500 मीटर ओपन पाइपलाइन।

इन समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका द्वारा न्यास कॉलोनी में लगभग 500 मीटर नई ओपन पाइपलाइन बिछाई जाएगी, ताकि भविष्य में किसी भी लीकेज की तुरंत पहचान कर मरम्मत की जा सके।

वार्ड 34 में भी बदलेगी व्यवस्था।

वार्ड क्रमांक 34 में मस्जिद से लेकर पूर्व पार्षद अभिषेक कनौजिया के निवास तक करीब 400 मीटर नई पाइपलाइन बिछाने का निर्णय लिया गया है।नगर पालिका ने इस कार्य को चालू माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

इनका कहना है।

नागरिकों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने बताया,अव्यवस्थित निर्माणों के कारण पुरानी पाइप लाइनें बाधित हुई हैं। हमने ओपन पाइपलाइन का विकल्प चुना है,ताकि व्यवस्था पारदर्शी रहे और किसी भी समस्या का त्वरित समाधान हो सके।एक सप्ताह के भीतर नागरिकों को पेयजल आपूर्ति में बड़ा सुधार महसूस होगा,

नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)