ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
आवासीय छात्रावास के दिव्यांगों द्वारा मिट्टी के कलात्मक दीपक दीपावली पर्व के लिए बनाये जा रहें हैं।
नर्मदापुरम में बोद्धिक दिव्यांगों की सेवा में समर्पित संस्था डॉ.ऐनीबेसेंट विशेष विद्यालय,आवासीय छात्रावास के दिव्यांगों द्वारा मिट्टी के कलात्मक दीपक दीपावली पर्व के लिए बनाए जा रहे हैं,इसका उद्देश्य बच्चों का बौद्धिक विकास और दिव्यांगो में क्षमता और आत्मविश्वास उत्पन्न करना है।दीए बनाने की ट्रेनिंग समर्थ परिसर रेवा भगवती नगर फेस 2 में विद्यालय,आवासीय छात्रावास के समस्त स्टाफ द्वारा दी जा रही है।
लगाई जाती है प्रर्दशनी
संस्था संचालिका श्रीमती आरती दत्त ने बताया की प्रतिवर्ष दीपावली पर संस्था परिसर में एवं ट्राइडेंट ग्रुप में दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाए गए दीपकों की प्रदर्शनी लगाई जाती है।