टिमरनी गवर्नमेंट कॉलेज में जागो ग्राहक जागो के माध्यम से शुद्ध के लिए युद्ध पर कार्यशाला आयोजित ।

ताज ख़ान
नर्मदापुरम//इटारसी
भाऊ साहब भुस्कुटे कॉलेज
टिमरनी में 28 जनवरी 2026 को जागो ग्राहक जागो के माध्यम से शुद्ध के लिए युद्ध की लड़ाई साइबर क्राइम डिजिटल फ्रॉड एवं शिक्षा के अधिकार पर संगोष्ठी और कार्यशाला सम्पन्न हुई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसीलदार श्वेता बमहोरे , नपा अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज,दीपक बनोरिया ने अपने वक्तव्य में शिक्षा के अधिकार पर बच्चों को अच्छी पढ़ाई के लिए मोबाइल का इस्तेमाल कम करने डिजिटल फ्रॉड से बचने ओटीपी शेयर नहीं करने किसी के साथ लिंक शेयर ना करने के बारे में बताया सांथ ही बताया कि अच्छे खाद्य पदार्थों को खरीदे उसका उचित बिल और एक्सपायरी डेट देखें,मैन्युफैक्चरिंग डेट देखें,शुद्ध चीज ब्रांडेड चीज लेवे,गारंटी और वारंटी और रिप्लेसमेंट किस तरह से होगा इस पर विस्तार पूर्वक समझाया।वहीं तहसीलदार ने बच्चों को बताया कि शिक्षित होने अनुशासन में रहे,एवं पढ़ाई पर केंद्र करने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल कम करें।मोबाइल का इस्तेमाल पढ़ाई से संबंधित चीजों के लिए टेक्नोलॉजी के लिए जानकारी लेने के लिए करें।वही नियुक्ति फूड डिपार्मेंट,खाद्य पदार्थों की धुलाई करते समय उपभोक्ता हमेशा ध्यान रखें कि व्यापारी सही तुलई कर रहा है कि नहीं,आपको शासकीय मूल्य पर उचित मूल्य पर खड़े आनाज जैसे चावल,गेहूं, आदि खड़े खाद्यपदार्थ समय-समय पर मिल रहे या नहीं,नहीं मिल रहे हैं तो संबंधित उचित समिति और खाद्य विभाग में उसकी शिकायत करें।वहीं जागो ग्राहक जागो के माध्यम से हरदा के कमल सोनी अखिल भारतीय उपभोक्ता ग्राम पंचायत जिला अध्यक्ष ने बताया कि सोने की सामग्री खरीदते समय हॉलमार्क अवश्य देखें 24,22 कैरेट की ज्वेलरी और 24 कैरेट के शुद्ध सोना और डेमो करके उदाहरण बताया,किस प्रकार से शुद्ध और अशुद्ध और बिचोलिया से सावधान रहें,विस्तार रूप से चर्चा में बताया,गवर्नमेंट कॉलेज के छात्र-छात्राएं एवं उत्कृष्ट स्कूल के छात्र बच्चे तथा सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राएं बहुतायत हजारों की संख्या मे उपस्थित थे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार सुश्री श्वेता बमहोरे,श्री देवेंद्र भारद्वाज नगर पालिका अध्यक्ष,दीपक बनोरिया मध्य प्रदेश महासचिव एवं नर्मदापुरम संभाग अध्यक्ष ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोटक्शन ऑर्गेनाइजेशन भारत सरकार से मान्यता प्राप्त विधि एवं न्याय कंपनी मामले मंत्रालय,
श्रीमती नियुक्ति उमाहिया,जे.एस.ओ,फूड डिपार्मेंट-प्राचार्य जे के जैन गवर्नमेंट कॉलेज,राजेंद्र उपाध्याय राष्ट्रपति अवार्डेड, कमल सोनी अखिल भारतीय उपभोक्ता ग्राम पंचायत हरदा अध्यक्ष,अशोक पाराशर उपाध्यक्ष,रामनारायण पटेल संभागीय उपाध्यक्ष, लखविंदर सिंह लकी जिलाध्यक्ष रायसेन, एडवोकेट रानी कनेर एवं पार्षद जिला अध्यक्ष हरदा, मुस्कान वर्मा जिला उपाध्यक्ष,देवेंद्र वर्मा सह सचिव,संतोष सोंनगरे, संभागीय सहसचिव,विजय सिंह राजपूत ब्लॉक अध्यक्ष इटारसी,मोहनलाल सोनी सदस्य,मदन लाल सोनी सदस्य,सुरेंद्र कौर सदस्य, एडवोकेट सुश्री रानी कनेरें जिला अध्यक्ष एआईसीपीओ हरदा ने समस्त मुख्य अतिथियों विशेष अतिथियो समस्त पदाधिकारीगण कॉलेज स्टाफ,उत्कृष्ट विद्यालय,शिशु मंदिर विद्यालय के प्रति और गवर्नमेंट कॉलेज के प्रति आभार अभिवादन प्रकट किया।

 

 

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)