जेड.आर.यू.सी.सी सदस्य योगेंद्र सिंह राजपूत ने किया इटारसी स्टेशन का गहन निरीक्षण,अधिकारियों से की अव्यवस्थाओं पर चर्चा।

ताज ख़ान
इटारसी//
अमृत भारत परियोजना में चिन्हित रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। जिसमें पुराने स्ट्रक्चर को रिबिल्ट कर नई व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं।इसी के तहत इटारसी रेलवे जंक्शन परिसर में चल रहे निर्माण कार्य एवं परिवर्तित व्यवस्था के तहत पुराने फुट ओवर ब्रिज बंद हो जाने के उपरांत नए फुट ओवर ब्रिज पर बढ़ रहे दबाव एवं यात्रियों को हो रही असुविधाओं एवं अव्यवस्थाओं व स्टेशन रोड पर आए दिन लगने वाले जाम की लगातार शिकायतें आरही थीं जिसके मद्देनज़र बुधवार को पश्चिम मध्य रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति(ZRUCC) सदस्य योगेंद्र सिंह राजपूत ने क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी के निर्देश पर स्टेशन परिसर का गहन निरीक्षण कर यात्रियों को हो रही असुविधाओं के बारे में मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

अव्यवस्थाओं को देख नाराज़ हुए (ZRUCC) सदस्य।

श्री राजपूत इटारसी स्टेशन की व्यवस्थाओं पर ना खुश नज़र आए,जहां देखने में आया की  यात्री टिकट काउंटर पर परेशान हो रहे थे, श्री राजपूत फौरन टिकिट काउंटर के अंदर पहुंच गए वहां देखा तो काउंटर पर लंबी लाइन लगी हुई थी और दो की जगह एक ही खिड़की से टिकट दिया जा रहा था,दूसरी खिड़की वाली टिकट क्लर्क दूसरे काम में व्यस्थ थीं ये देख श्री राजपूत ने सख़्त लहज़े में अधिकारियों को तलब कर कहा कि आपके अधीनस्थ लोगों की लापरवाही से यात्री अगर अपनी ट्रेन छूट जाता है तो कौन ज़िम्मेदार होगा,जिस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आगे ऐसा नहीं होगा।देखने में आया कि श्री राजपूत के सामने अधिकारी अपनी ज़िम्मेदार एक दूसरे पर टालते नज़र आए जिसपर श्री राजपूत ने दो टूक कहा कि आप व्यवस्था बनाएं,जहां समन्वय की ज़रूरत है वहां सभी टीम को साँथ बैठा कर प्लान तैयार करें,ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न आए हमारे देश के प्रधानमंत्री और क्षेत्रीय सांसद जनता की सेवा और सुविधा पर अडिग हैं,यहां आप एक दूसरे पर ज़िम्मेदारी मढ़ने का काम कर रहे हैं,जो नहीं चलेगा।

यात्री प्रतीक्षाला में टूटी कुर्सी नज़र आई।

श्री राजपूत स्टेशन में यात्री प्रतीक्षालय पहुंचे जहां उन्हें काफ़ी कमी महसूस हुई,यहां  कुर्सी टूटी हुई नज़र आई जिसपर उन्होंने अधिकारियों को सख़्त हिदायत दी।

बदहाल यातायात पर डी.आर.एम,और डीएसपी ट्राफिक से चर्चा।

श्री राजपूत ने यातायात कि अव्यवस्थाओं को देख नाराज़गी व्यक्त कर जीआरपी थाना प्रभारी से सख़्त कार्यवाही करने की बात रखी,और सिटी कोतवाली थाना प्रभारी से भी बात कर व्यवस्था बनाने की बात कही।श्री राजपूत ने
तत्काल फोन पर डीआरएम भोपाल पंकज त्यागी और डीएसपी ट्राफिक को अवगत कराकर मौके पर उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान निकालने के निर्देश दिए।
जिसमें स्टेशन रोड नीलम तिराहे से लेकर राज टॉकीज तक अवस्थित वाहन पार्किंग रोड के साइड शोल्डर को तत्काल भरने,टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर की अवैध पार्किंग पर रोक लगाकर तत्काल कार्यवाही करने, जीआरपी थाने के बाजू में    रेलवे ग्राउंड की साफ सफाई एवं समतलीकरण कर रोड के दोनों तरफ़ व्यवस्थित वाहन खड़े करने और वैकल्पिक पार्किंग तय करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

यात्री होते हैं परेशान।

उन्होंने टिकट काउंटर के सामने यात्रियों के सुविधाओं हेतु अविलंब बेंच लगाने एवं प्रसाधन हेतु टॉयलेट एवं पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।तत्पश्चात प्लेटफार्म पर जनता खाने की उपलब्धता एवं क्वालिटी को भी चेक किया,इस दौरान रेलवे के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।निरीक्षण टीम में नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत,जिला विकास समिति सदस्य प्रशांत अग्रवाल,नगर पालिका सभापति राकेश जाधव,पार्थ राजपूत,मनोज शर्मा,बृजेश चौहान,नितिन श्रीवास्तव,सहित बड़ी संख्या में पार्टी के सदस्य मौजूद रहे।

रेल विभाग के अधिकारी रहे मौजूद।

रेलवे प्रबंधन की ओर से स्टेशन प्रबंधक प्रबंधक सुधेन्दु राय,उप स्टेशन प्रबंधक जावेद अख्तर,
ए.डी.एम.ई.चंदन सिंह,डी.सी.आई उत्कर्ष अग्रवाल,एस.एम.कमर्शियल हेड TC विकास कश्यप, राजीव गोहर,आई.ओ.डब्लू हीरामन अहिरवार,जीआरपी टी.आई संजय चौकसे, आरपीएफ एवं सिटी थाने का स्टाफ उपस्थित रहे ।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)