ताज ख़ान
इटारसी//
अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए इटारसी थाना प्रभारी गौरव बुंदेला को 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस के मौक़े पर सम्मानित किया गया है।नर्मदापुरम के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय पर्व के आयोजन में पूरे नर्मदापुरम ज़िले से सिर्फ़ श्री बुंदेला थाना को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है।राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल लोक स्वास्थ्य मंत्री एवं विधायक डॉक्टर सीताशरण शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।इस अवसर पर श्री बुंदेला को थाने पहुंचकर ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोटक्शन ऑर्गेनाइजेशन भारत सरकार से मान्यता प्राप्त विधि एवं न्याय कंपनी मामले मंत्रालय के पदाधिकारीयो ने पुष्प गुच्छ देकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।बधाई देने वालों में दीपक बनोरिया मध्य प्रदेश महासचिव एवं नर्मदापुरम संभाग अध्यक्ष,के नेतृत्व में रामनारायणू पटेल,संभागीय उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष विजय सिंह पटेल,ब्लॉक अध्यक्ष इटारसी संतोष सोंनगरे,संभागीय सहसचिव समाजसेवी कृष्ण मालवीय आदि उपस्थित रहे।


