गेट वेल सून मामू की तर्ज़ पर सीएमओ के लिये फूल लेकर पहुंची श्री समर्पण श्री।

ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
नर्मदापुरम की ख़ामोश जनता की आवाज़ बनी श्री समर्पण श्री संस्था ने शनिवार को मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस, मूवी की तर्ज़ पर गांधीगिरी करते हुए लचर पड़ी नगर व्यवस्था के लिए सीएमओ को पुष्प भेट किए।नगर की दुर्दशा में सुधार,और नगर की बेजान जनता के लिए श्री समर्पण श्री लगातार संघर्ष करती आ रही है।इसी तारतम्य में शनिवार को श्री समर्पण श्री ने नगर प्रशाशन को नींद से जगाने गांधिवादी तरीके से नगर पालिका पहुंचकर सीएमओ के नाम नपा के अधिकारी योगेश सोनी को फूल दिये।श्री समर्पण श्री के स्वदेश सैनी ने कहा की सुगंधित फूल देने का तात्पर्य ये है कि जिस तरह फूल की खुशबू से वातावरण सुगंधित हो जाता है और व्यक्ति का मन उस सुगंध से प्रफुल्लित हो जाता है उसी तरहा हमारी सीएमओ से उम्मीद है कि वो जल्द से जल्द शहर में मच रही गंदगी और बदबू से शहर को मुक्त करें,एवं शहर वासियों को एक सुगंधित वातावरण उपलब्ध करवाएं,जिसे देखकर नगरवासी आनंदित मन से उस वातावरण का आनंद ले पाएं।लेकिन श्री समर्पण श्री द्वारा लगातार संघर्ष करने के बाद भी आप ऐसा नहीं कर पा रही हैं,जिससे यह प्रतीत होता है कि आपकी नगर के प्रति रुचि शून्य है।श्री सैनी ने आगे कहा की जब माननीय मुख्यमंत्री के आने की आहट शहर में होती है तो जिस रूट से सीएम साहब का निकलना होता है वो रूट साफ स्वच्छ कर दिया जाता है,जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण अभी 2 दिन पहले देखने में आया जब बालागंज एरिया जहां से सीएम साहब को निकालना था लेकिन सीएम नहीं आए,तब वार्डवासी इस बात से ही खुश हो गए कि वार्ड में कम से कम झाड़ू तो लगी।आप सीएमओ मैडम जिस तरह अपने घर को स्वच्छ रखती हैं वैसे ही ये नगर भी आपका ही है और इसको स्वच्छ और सुगंधित रखना आपका दायित्व है। जब तक नगर गंदगी और दुर्गंध से मुक्त नहीं होगा और श्री समर्पण श्री की जब तक 8 सूत्री मांगों पर कार्य नहीं होगा जिससे नगर के समस्त नागरिक सुख सुविधा का अनुभव कर सकें जब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।इस दौरान संस्था के स्वदेश सैनी,अतुल जोशी,गोलू राजपूत,अंकित सैनी,राहुल राव,अनिल राजपूत,अनुज सोनी,दिव्यांश राजोरिया, वीरू पटवा,अयान कुरैशी, शिवम् मालवीय,दीपक मंडरे, पीयूष मीना,हर्ष सोनी, नितेश पाठक,गौरव धाकड़, शिवांशु लोवंशी,ऋतिक मालवीय,जसमीत सिंह, रितेश मालवीय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)