गर्मी की तपिश में ठंडे जल की सौगात,भोपाल मंडल स्काउट एवं गाइड द्वारा निःशुल्क जल सेवा का शुभारंभ।

ताज ख़ान
नर्मदापुरम//इटारसी
भीषण गर्मी का मौसम अपने तीखे तेवर दिखा रहा है गर्मी में सबसे ज़्यादा परेशानी यात्रा कर रहे यात्रियों को होती है जिसके लिए एक बार फिर सेवा के संकल्प के साथ भारतीय स्काउट एवं गाइड ने मोर्चा संभाल लिया है, सेवा का पर्याय कहलाने वाले ये
स्काउट,गाइड के वॉलेंटियर्स रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों को शीतल जल का वितरण करेंगे।मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यात्रियों की सुविधा और सेवा भाव को ध्यान में रखते हुए,पश्चिम मध्य रेल भारत स्काउट एवं गाइड,भोपाल मंडल द्वारा भोपाल एवं इटारसी स्टेशनों पर ग्रीष्मकालीन निःशुल्क जल सेवा का शुभारंभ बुधवार को किया गया।यह सेवा आगामी दो माह,15 जून 2025 तक संचालित की जाएगी,जिसमें कुल 50 स्काउट रोवर्स एवं लीडर्स अपनी सेवाएं देंगे।भारत स्काउट एंड गाइड,भोपाल मंडल के विशेष मार्गदर्शन एवं मुख्य जिला आयुक्त,एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक,श्रीमति रश्मि दिवाकर,जिला आयुक्त (स्काउट),एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी विजय सिंह,जिला आयुक्त (गाइड) एवं वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी श्रीमति श्रुति मेंडेकर के सानिध्य में इस वर्ष भी ग्रीष्म काल में यात्री हेतु फ्री जल की व्यवस्था स्काउट एंड गाइड संगठन के द्वारा की गई है।यह जल सेवा 16.4.2025 से लगातार 2 माह 15.6.2025 तक निरंतर चलेगा जिसमें 30 स्काउट रोवर्स एवं लीडर्स ने भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुवात इटारसी रेलवे स्टेशन पर एस रॉय स्टेशन प्रबंधक इटारसी,वरिष्ठ अनुभाग अभियंता कैरिज एंड वैगन शिव शंकर वर्मा,मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक एच एन मेहरा,की उपस्थिति में शिविर की शुरुआत की गई साथ ही साथ स्काउट/गाइड लीडर में डॉ लोकेश सोनी,नदीम खान,अभिषेक मालवीय , राम चंद्र दुबे,फिरदौस एवं आलिया उपस्थित रहे।

भोपाल स्टेशन पर शुरू हुई सेवा।

वहीं इस पुनीत पहल का शुभारंभ भोपाल स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक आर. के. मिश्रा,स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य),मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक सुनील वर्गीश,एवं वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (कैरिज एंड वैगन) धर्मेश झा की उपस्थिति में हुआ।स्काउट रोवर्स की यह टीम ट्रेनों में सवार यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर ही ठंडा पेयजल उपलब्ध कराएगी, जिससे उन्हें चलती ट्रेन से उतरने की आवश्यकता नहीं होगी।
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु पहले से ही वॉटर कूलर एवं नलों के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जा रही है,वहीं सेवा भाव से प्रेरित कई समाजसेवी संस्थाएं भी यात्रियों की प्यास बुझाने के इस अभियान में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं।

भोपाल मंडल के 11 स्टेशनों पर शुरू की गई सेवा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि वर्तमान में भोपाल मंडल के 11 प्रमुख स्टेशनों — भोपाल,इटारसी, सांची,खिरकिया,हरदा, नर्मदापुरम,संत हिरदाराम नगर,विदिशा,गंजबासौदा, अशोकनगर एवं रूठियाई — पर कुल 11 गैर-सरकारी संगठन सक्रिय रूप से निःशुल्क जल सेवा में सहयोग कर रहे हैं।ये संस्थाएं न केवल यात्रियों को प्लेटफार्म पर पानी पिलाती हैं,बल्कि उनकी खाली बोतलों में ठंडा जल भरने का कार्य भी करती हैं।इस सेवा का मुख्य उद्देश्य है कि गर्मी की इस भीषण तपन में मंडल से गुजरने वाला कोई भी यात्री प्यासा न रहे।यात्रियों को यात्रा की थकान और मौसम की परेशानी से राहत मिले,यही इस सेवा का संकल्प है।

यात्रियों की सुविधा के लिए
संस्थाओं को भी दी है अनुमति।

मंडल रेल प्रशासन द्वारा इन संस्थाओं को स्टेशन परिसर में जल सेवा संचालन की अनुमति प्रदान की गई है। साथ ही,मंडल रेल प्रशासन ने अन्य सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ व रोटरी क्लबों से भी इस सेवा कार्य में सहभागी बनने की अपील की है।मानव सेवा के इस शुभ प्रयास में रेलवे हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)