
ताज ख़ान
इटारसी //
नर्मदापुरम कांग्रेस खेल खिलाड़ी प्रकोष्ठ ने राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस मनाया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न सम्मान देने की मांग की है।29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है,मंगलवार को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस खिलाड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम शंकर सोनकर और पदाधिकारी कांग्रेस साथियों के साथ मेजर ध्यानचंद के छायाचित्र पर मालापुष्प अर्पण किया और मिष्ठान वितरण कर जन्मदिन मनाया,सभी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को खेल दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न पुरस्कार दिए जाने की मांग की।खेल प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष दुर्गेश बतोसिया, प्रदेश सचिव सोशल मीडिया विभाग राहुल दुबे, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस रजक समाज प्रकोष्ठ दिनेश बरोलिया, सेवादल जिला उपाध्यक्ष किशन मंटू , सभी ने मेजर ध्यानचंद की खेल जीवनी पर प्रकाश डाला,सभी खिलाड़ियों,खेल प्रेमियों,को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर खेल खिलाड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शंकर लाल परदेसी जी, युवा नेता अनीश भाट,खेल प्रकोष्ठ कार्यालय मीडिया प्रभारी कान्हा सोनी,खेल प्रकोष्ठ कार्यकारिणी सदस्य सौरभ कुरेले, खेल प्रकोष्ठ नगर उपाध्यक्ष मनोज मालवीय, नगर उपाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ निखिल मेहरा, अवल सक्सेना, देवेंद्र कुमार,उपस्थित थे।
