ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
इस समय पूरे प्रदेश सहित नर्मदापुरम में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, ख़बर भारतवर्ष न्यूज़ ने भी शनिवार देर रात शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों को सर्दी में ठिठुरते हुए देख, तत्काल की फ़ोटो विडियोज़ के माध्यम से ज़िले सहित नगर प्रशासन को अवगत करवाते हुए अलाव की ज़रूरत की तरफ़ अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया था, जिसे गंभीरता से लेते हुए
नगर पालिका द्वारा सात स्थानों पर अलाव जलाए जाने की बात कही है।साथ ही सोमवार अलसुबह से 24 घंटे अलाव जलाने के निर्देश दिये हैं।साथ ही रैन बसेरों में परिक्रमावासियों और अन्य श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्य प्रभारी उपयंत्री रीना गुप्ता ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर लगातार नगर में अलाव जलाए जा रहे हैं। नगर पालिका द्वारा श्रद्धालुओं,परिक्रमावासियों और यात्रियों के लिए बस स्टेंड,रेलवे स्टेशन, सेठानीघाट,कोरीघाट, विवेकानंद घाट और अस्पताल के पास अलाव जलाए जा रहे हैं।
यहां लगातार जलेंगे अलाव।
प्रमुख स्थानों सेठानीघाट,रेलवे स्टेशन,बस स्टेंड पर 24 घंटे अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं।
नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने नागरिकों,यात्रियों और परिक्रमावासियों से कहा है कि नगर पालिका द्वारा रात्रि में रुकने के लिए सेठानीघाट और बस स्टेंड पर बने रैन बसेरा में नि:शुल्क इंतजाम किए गए हैं।साथ ही प्रमुख स्थानों पर 24 घंटे अलाव जलाए जा रहे हैं।नपा अध्यक्ष श्रीमती यादव ने नागरिकों से अपील की है कि वे ठंड में किसी भी तरह से जोखिम ना उठाएं और सुरक्षित रहें।

