ताज ख़ान
नर्मदापुरम //
राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ एवं संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में जो किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे हैं। किसानो को शंभू बॉर्डर एवं खनौरी बॉर्डर पर हरियाणा सरकार द्वारा रोका गया है।किसानो पर हरियाणा सरकार द्वारा मोटार गोली दागी गई पुलिस की गोली लगने से किसान घायल होरहे है ओर कुछ ने अपने प्राण गवा दिए है।जो किसान शहीद हुए हैं उनकी आत्मा की शांति के लिए संघ ओर मोर्चे के लोगों ने शनिवार को नर्मदापुरम के सतरास्ते पर शहीद ज्ञान सिंह,दर्शन सिंह,युवा शुभकरण सिंह को श्रद्धांजलि दी एवं 2 मिनट का मौन रखकर कैंडल जलाकर दिवंगत आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना की। जिसमें राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ विकासखंड नर्मदापुरम के सभी सदस्य उपस्थित रहे। जिनमे प्रदेश मंत्री रमाकांत मीणा, जिला संयोजक भगत मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश मीणा, नितलेश मीना, मोनू मीना, एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
