ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
तीर्थदर्शन को जानेंवालों के लिए महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत नर्मदापुरम जिले से रामेश्वरम के लिए रवाना होंगे 279 तीर्थयात्री।
कहां जाएंगे तीर्थयात्री,और कितने दिन की होगी यात्रा।
उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण नर्मदापुरम एवं नोडल अधिकारी तीर्थयात्रा डॉ बबीता राठौर ने बताया कि शासन द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनांतर्गत तीर्थयात्री रामेश्वरम की यात्रा कर धर्मलाभ अर्जित करेंगे।
रामेश्वरम तीर्थयात्रा के लिऐ जिले के 279 तीर्थयात्री एवं 06 अनुरक्षक यात्रा पर जाएंगे।उक्त यात्रा 13 नवम्बर 2024 से 18 नवम्बर 2024 तक की रहेगी।
कहां से होंगे यात्रा पर रवाना।
यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन से यात्रा के लिये रवाना किया जाएगा,जिसकी सम्पूर्ण तैयारी प्रशासन द्वारा की जा रही है।बताया गया कि यात्रा से पूर्व यात्रियों को नगर पालिका नर्मदापुरम प्रांगण में पहले बुलाकर टिकिट वितरण की कार्यवाही की जाएगी।
क्या कहा उप संचालक ने।
तत्संबंध में उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण नर्मदापुरम एवं नोडल
अधिकारी तीर्थयात्रा डॉ बबीता राठौर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी नर्मदापुरम को निर्देश दिए हैं कि वे 13 नवम्बर दिन बुधवार को सायं 06:00 बजे तक अनिवार्य रूप से आयोजित यात्रा के तीर्थयात्रियों के लिए नगर पालिका प्रांगण में यात्रियों के मान से पूर्व की भांति बैठक व्यवस्था कराई जाना सुनिश्चित करें,ताकि किसी भी तीर्थयात्री को कोई परेशानी ना हो।
इनका कहना है।
लोगों की आस्था का केन्द्र है तीर्थदर्शान यात्रा,और सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है तीर्थदर्शन योजना। प्रशासन की तरफ़ से यात्रा पर जाने वाले यात्रियाें को नर्मदापुरम से रवाना किया जाएगा जिसकी संपूर्ण तैयारी प्रशासन द्वारा करली गई है।
डॉ बबीता राठौर
उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं नोडल अधिकारी तीर्थयात्रा नर्मदापुरम।