ताज ख़ान
इटारसी//नर्मदापुरम
स्पीक मैके इटारसी द्वारा सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना नैनिका घोष नई दिल्ली के द्वारा कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। संस्था के संचालक समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार मनीष ठाकुर ने बताया कि किशोर एवं युवा छात्र छात्राओ को भारतीय शास्रीय संगीत से परिचय कराने के उद्देश्य से,नगर की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना नैनिका घोष नई दिल्ली के द्वारा प्रस्तुति के साथ कत्थक नृत्य की बारीकियों से मुस्कान के बच्चों को अवगत कराया।कार्यक्रम में मुस्कान परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।कार्यकम संजोजक सुनील बाजपेयी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
