ताज ख़ान
इटारसी//
कड़ा माणिकपुरी जिझौतिया ब्राम्हण समाज आपदा कोष समिति की बैठक ईश्वर सभागार में रविवार को आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाज सेवी उमाशंकर श्रोती उपस्थित थे, बैठक की अध्यक्षता नरेंद्र तिवारी ने की।इस अवसर पर संतोष दीवान ने स्वागत उदबोधन देते हुए आपदा कोष समिति के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। समिति द्वारा अभी तक किसी बीमारी के समय सहायता की जाती थी। बैठक में निर्णय लिया गया कि अब सामाजिक लोगों को शिक्षा के लिए भी ऋण दिया जाएगा।बैठक में हेमंत दुबे जमानी,कैलाश दुबे,विनोद परसाई,शेलेंद्र दुबे ने भी अपने विचार रखे।संचालन अशोक दुबे द्वारा किया गया।बैठक के अंत में राजेश दुबे ने आभार व्यक्त किया। बैठक में प्रफुल्ल दीवान, सुदर्शन दुबे,विनोद कुमार दुबे,अजय दुबे,आलोक दीक्षित,राहुल दुबे,आशीष दीवान,संदीप तिवारी आदि अनेक सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
