एस.आई.आर.की पारदर्शिता पर उठे सवाल,प्रशासनिक हलकों में बेचैनी,पूर्व कांग्रेसी पार्षद ने पकड़ी गलतियां।

ताज ख़ान
इटारसी//

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन एस.आई.आर(SIR)में जहां मृत और बाहरी व्यक्तियों का नाम हटाने और अपडेशन की प्रक्रिया पर जोर देकर पूर्ण करने की बात कही जा रही थी,वहीं अब इस पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है,जहां मृत व्यक्तियों के नाम लिस्ट से हटाए नहीं गए हैं।यह कारनामा नर्मदापुरम ज़िले के इटारसी शहर में अंजाम दिया गया है,मामला इटारसी के वार्ड क्रमांक 12 का है,जहां वार्ड की बूथ लेवल ऑफिसर (BLO)ने लापरवाही पूर्वक अपने कार्य को करते हुए यह बड़े कारनामे को अंजाम दिया है।जिसे वार्ड के कांग्रेसी पूर्व पार्षद रजनीकांत सोनकर ने पकड़ा और अपने संगठन को अवगत करवाया।

क्या है मामला।
कांग्रेसी पूर्व पार्षद रजनीकांत सोनकर ने बताया कि हम लगातार एस.आई.आर.की प्रक्रिया पर सतत निगरानी रख रहे थे,जैसे ही अपडेट लिस्ट आई तब हमें समझ आया की लिस्ट में लगभग 4 से 5 नाम ऐसे थे जिनकी मृत्यु हो चुकी है लेकिन उनका नाम लिस्ट में जुड़ा हुआ है।जिनमें गेंदालाल पिता खेमचंद जिनकी मृत्यु 02/02/2025 को हो चुकी है,उनका नाम अपडेट लिस्ट से हटाया नहीं गया है,वहीं निलेश पिता राजू जिनकी मृत्यु 05/06/2025 को हो चुकी है इनका भी नाम अपडेट लिस्ट में मौजूद है, राजेश पिता संतोष जो 21/11/2024 को शांत हो चुके थे उनका नाम भी लिस्ट में जुड़ा हुआ है।ऐसे ही दो-तीन और भी लोग हैं जिनका लिस्ट में नाम मौजूद है हमारे पास उसका विवरण भी मौजूद है।यह सभी वार्ड 12 के रहने वाले थे।

कोशिशें बेकार।
एस.आई.आर की प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ पूर्ण करने के लिए ज़िला निर्वाचन अधिकारी ज़िला कलेक्टर सोनिया मीना और उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर राजीव रंजन पांडे ने अपनी पूरी ताकत लगाते हुए कई दौर की बैठकें आयोजित की,और अधिकारियों को सख्त हिदायत दी थी।ज़िला कलेक्टर ने पूरे जिले में भ्रमण कर स्थितियों का अवलोकन किया और तो ओर कलेक्टर ने इस वार्ड में भी भ्रमण कर अधिकारियों को सख्त हिदायत दी थी,लेकिन बी.एल.ओ.की नजरों में जैसे इसकी कोई अहमियत ही नहीं समझ आई।वार्ड वासियों ने बताया कि बी.एल.ओ.जब वार्ड में कार्य कर रही थी तो उनसे कोई बात पूछो तो सही से जवाब तक नहीं दे रही थी,अब समझने वाली बात यह है कि क्या यह अनजाने में की हुई गलती है या कुछ और।

पूर्व पार्षद की सक्रियता।
वार्ड के पूर्व पार्षद रजनीकांत सोनकर और उनकी टीम ने साबित कर दिया कि उनकी पकड़ सिर्फ वार्ड वासियों में ही नहीं बल्कि वार्ड से संबंधित हर उस कार्य पर है जिसका संबंध पारदर्शिता से जुड़ा हुआ है।

क्या बोले अपर कलेक्टर।
इस बारे में जब ज़िला उप निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर राजीव रंजन पांडे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पूरे ज़िले में बेहद गंभीरता से एस.आई.आर. की पूरी प्रक्रिया को पूर्ण किया गया है।कहीं कोई गलती और खामी नहीं की गई है,लेकिन मेरे संज्ञान में आपके द्वारा यह बात आई है हम देखते हैं अगर गलती हुई है,तो उस पर निश्चित ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर कांग्रेस ने लिया आड़े हांथ।
इस मुद्दे को नगर कांग्रेस ने भी आड़े हाथों लेते हुए नगर अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व निलेश शर्मा को ज्ञापन सौंप कर बी.एल.ओ.के ऊपर सख्त कार्रवाई करने का निवेदन किया है।प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से मुलाकात कर लिस्ट में सुधार करने की मांग की है।

कौन रहे मौजूद।
प्रतिनिधिमंडल में पूर्व पार्षद रजनीकांत सोनकर,चंदू दुबे,अतुल तिवारी,अनिल रैकवार(जिला प्रवक्ता कांग्रेस),सोनू बकोरिया,पिंकी शर्मा,अनूप कांचले,मनीष भाई,ज्ञानेंद्र उपाध्याय,मुकेश चौधरी,शेख रमजान,राजेंद्र गोस्वामी, आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)