
ताज खान
इटारसी //
इटारसी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेस महासचीव प्रियंका गांधी की सभा में शामिल होने पहुंचे जबलपुर।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने जबलपुर में विशाल आम सभा को संबोधित किया,सभा को संबोधित करने के दौरान प्रियंका गांधी ने जनता से कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर मध्य प्रदेश मैं प्रत्येक महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह ₹500 में सिलेंडर बिजली का बिल 100 यूनिट माफ .200 यूनिट हाफ. पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के साथ ही किसानों का कर्ज माफ करेंगे।सभा के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता शामिल हुए जिनमें मुख्य रूप से मुकेश यादव प्रदेश समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, सुमेर सिंह लोधी, अजय दमाडे, सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।
