ताज ख़ान
इटारसी//
कांग्रेस पार्टी के बाद अब आम आदमी पार्टी भी अपने ज़िला कार्यालय को इटारसी में शुरु करने जा रही है। नव नियुक्त ज़िला अध्यक्ष दीनू यादव डी डी,ने बताया कि रविवार 12अप्रैल को
आम आमदमी पार्टी का जिला कार्यालय इटारसी नगर पालिका के पास गोर्वधन बेकरी के बाजू में
प्रातः 11.00 बजे किया जा रहा है।उद्घाटन आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नर्मदापुरम जोन प्रभारी अजय सोनी एवं जिलाध्यक्ष दीनू “दीनदयाल यादव” के द्वारा किया जाएगा। जिसमें जिले के समस्त पदाधिकारी एवं प्रदेश के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

