असलम भारती बने मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद के ज़िला सचिव।

ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद ने ज़िला कार्यकारणी का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद माहिर और नर्मदापुरम ज़िला अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अथर ख़ान एवं ज़िला उपाध्यक्ष इमाम शाह की अनुशंसा से समाज सेवी असलम भारती को नर्मदापुरम का ज़िला सचिव नियुक्त किया है।ज्ञात हो असलम भारती विगत कई वर्षों से समाज सेवा में बढ़चढ़ कर अपना योगदान देते हैं,सांथ ही श्री भारती कुशल वक्ता और सामाजिक समरसता के लिये भी अपनी पहचान रखते हैं,और समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं।उनकी इसी कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्हें मध्यप्रदेश मुस्लिम विकास परिषद में ज़िला सचिव नर्मदापुरम का दायित्व सौंपा गया है।श्री भारती की नियुक्ति से समाज में हर्ष का वातावरण है और उनके समर्थकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)